back to top

टीम इंडिया ने पहनी आर्मी कैप तो तिलमिलाया पाक, आईसीसी से की कार्रवाई की मांग

कराची। पाकिस्तान ने भारतीय क्रिकेटरों के आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान सेना की विशेष कैप पहनने के लिए आईसीसी से कार्रवाई की मांग की और विराट कोहली की टीम पर खेल में राजनीति करने का आरोप लगाया।

पुलवामा आतंकवादी हमले में शहीद हुए

पुलवामा आतंकवादी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए भारतीय क्रिकेटरों ने शुक्रवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में सेना की विशेष कैप पहनी और अपनी मैच फीस राष्ट्रीय रक्षा कोष में दी। पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के कम से कम 40 जवान शहीद हो गए थे। पाकिस्तान के विदेशी मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद को इसके बारे में कुछ करना चाहिए। पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से कुरैशी ने कहा, दुनिया ने देखा कि भारतीय टीम ने अपनी खेल वाली कैप के बजाय सेना की विशेष कैप पहनी, क्या आईसीसी ने इसे नहीं देखा?

यह आईसीसी की जिम्मेदारी है

हमें लगता है कि यह आईसीसी की जिम्मेदारी है कि वे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा इसका ध्यान दिलाए जाने के बजाय खुद इसका संज्ञान लें। भारतीय टीम इस मैच में 32 रन से हार गई थी लेकिन फिर भी पांच मैचों की श्रृंखला में 2-1 से आगे है। सूचना मंत्री फवद चौधरी ने भी कुरैशी की बात का समर्थन करते हुए ट्वीट किया, यह सिर्फ क्रिकेट नहीं है।उन्होंने कहा, और अगर भारतीय टीम को नहीं रोका गया तो पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को भी दुनिया को कश्मीर में भारतीय ज्यादती के बारे में याद दिलाने के लिए काली पट्टी पहननी चाहिए।

मंत्री ने साथ ही अनुरोध किया

मंत्री ने साथ ही अनुरोध किया कि पीसीबी को भारत के खिलाफ खेल की विश्व संचालन संस्था में अधिकारिक विरोध दर्ज कराना चाहिए। पाकिस्तान के मुख्य चयनकर्ता और पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने हालांकि इस बहस में पडऩे से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, देखिए, मैं एक क्रिकेटर हूं और मेरा काम क्रिकेट संबंधित है। यह सब राजनीति है और मैं इसमें नहीं पड़ना चाहता। इंजमाम ने हालांकि कहा कि क्रिकेट और राजनीति को अलग-अलग रखना चाहिए। यह पूछने पर कि पाकिस्तान और भारत के बीच तनावपूर्ण संबंधों से खिलाडय़िों पर दबाव बढ़ जाएगा जब 16 जून को होने वाले विश्व कप के दौरान दोनों टीमों एक दूसरे के आमने सामने होंगी। इस पर उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि इस बार कुछ अलग होगा।

RELATED ARTICLES

विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज के तीसरे चरण में भारत ने चार स्वर्ण समेत कुल 15 पदक जीते

अहमदाबाद। मेजबान भारत ने विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज के तीसरे चरण में चार स्वर्ण, तीन रजत और आठ कांस्य सहित कुल 15 पदक जीतकर...

बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को मिला राज कपूर अवार्ड

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उनके उत्कृष्ट योगदान और महाराष्ट्र से लंबे समय से जुड़े रहने के लिए प्रतिष्ठित राज...

‘मिर्ज़ापुर: द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की

नयी दिल्ली। फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। इस फिल्म में...

गणेश उत्सव : शहर में बन रहे भव्य पूजा पंडाल बने आकर्षण का केन्द्र

लखनऊ। राजधानी में जल्द ही गणेश चतुर्थी की धूम शुरू होने वाली है। जगह-जगह पर पंडाल बनाने की तैयारी जोरों पर है। इस बार...

श्री कृष्ण की छठी पर भंडारे का आयोजन

लखनऊ। शिव सरस्वती मंदिर सेवा समिति बुद्धेश्वर लखनऊ द्वारा आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपरांत प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर प्रांगण...

सर्वेश अस्थाना मुस्कान के पर्याय है : डॉ विद्याबिन्दु सिंह

लखनऊ। स्माइलमैन सर्वेश अस्थाना पर डॉ सुरभि द्वारा लिखी गयी पुस्तक 'शब्द सारथी:सर्वेश अस्थाना' का लोकार्पण उनके ही जन्मदिन पर हिंदी संस्थान में हुआ।...

पर्युषण पर्व संयम धर्म की साधना का पर्व, कल्पसूत्र का वाचन प्रारंभ

लखनऊ। ठाकुरगंज स्थित श्वेतांबर जैन दादाबाड़ी में चल रहे पर्युषण पर्व के तीसरे दिन सभी धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम संपन्न हुए। नित्य प्रतिक्रमण एवं...

‘नीब करौरी बाबा’ का अनकहा पहलू दिखाती है फिल्म ‘हनुमान अंश’

लखनऊ। गत मई में प्रख्यात संत नीब करौरी बाबा पर फिल्म 'श्री बाबा नीब करौरी महाराज' आई थी। आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म...

विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज के तीसरे चरण में भारत ने चार स्वर्ण समेत कुल 15 पदक जीते

अहमदाबाद। मेजबान भारत ने विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज के तीसरे चरण में चार स्वर्ण, तीन रजत और आठ कांस्य सहित कुल 15 पदक जीतकर...