back to top

2024 में सेना दिवस परेड का आयोजन लखनऊ में होगा 

नयी दिल्ली। सेना ने अगली सेना दिवस परेड 15 जनवरी 2024 को लखनऊ में आयोजित करने का फैसला किया है। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। सेना की केंद्रीय कमान लखनऊ में है।

पारंपरिक रूप से वार्षिक सेना दिवस परेड दिल्ली में आयोजित होती रही है। लंबे समय से चली आ रही यह परंपरा इस साल जनवरी में बदली थी जब परेड का आयोजन बेंगलुरु में किया गया था। सेना के सूत्रों ने बताया कि सेना दिवस परेड का आयोजन भारत के अलग-अलग शहरों में करने का फैसला लिया गया है। इसका उद्देश्य आयोजन स्थलों में विविधता लाना और विभिन्न क्षेत्रों को इस कार्यक्रम की भव्यता को देखने का मौका देना है।

सूत्रों ने बताया कि यह केवल शहर बदलने के बारे में नहीं बल्कि विभिन्न कमान पर ध्यान केंद्रित करने के बारे में हैं जिन्होंने देश की रक्षा में विशिष्ट और अहम भूमिका निभायी है। उन्होंने कहा कि यह उन विशिष्ट सांस्कृतिक और क्षेत्रीय परिदृश्य पर गौर करने का भी मौका देती है जिनकी पृष्ठभूमि में सेना काम करती है।

उन्होंने बताया कि बेंगलुरु कार्यक्रम के बाद सेना ने यह सुनिश्चित करने की योजना बनायी कि उसकी छह संचालनात्मक कमान में से प्रत्येक को परेड की मेजबानी करने का अवसर मिले। सूत्रों ने बताया कि परेड का आयोजन बारी-बारी से सभी कमान के चयनित आयोजन स्थलों पर करने की योजना है। आखिरी परेड दक्षिणी कमान क्षेत्र में हुई थी और आगामी परेड मध्य कमान क्षेत्र में होगी।

यह खबर पढ़े- किशोरी को सुनाईं दर्द भरी दास्ताँ फिर नशीला पदार्थ सुंघाकर किया सामूहिक दुष्कर्म 

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...