पेरिस पैरालम्पिक में भारत को एक और मेडल, सचिन खिलाड़ी ने शॉटपुट F46 में जीता रजत

पेरिस। भारत के सचिन सरजेराव खिलाड़ी ने पेरिस पैरालम्पिक में पुरूषों की शॉटपुट एफ46 स्पर्धा में एशियाई रिकॉर्ड 16.32 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक जीता। 34 वर्ष के खिलाड़ी ने दूसरे प्रयास में सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंका। उन्होंने मई में जापान में विश्व पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था।

कनाडा के ग्रेग स्टीवर्ट ने तोक्यो पैरालमपिक में जीता स्वर्ण बरकरार रखा। क्रोएशिया के लुका बाकोविच ने कांस्य पदक जीता। खिलाड़ी का रजत पेरिस पैरालम्पिक में एथलेटिक्स में भारत का 11वां पदक है। उन्होंने चीन में एशियाई पैरा खेलों में स्वर्ण पदक जीता था।

एफ46 श्रेणी में वे खिलाड़ी होते हैं जिनकी भुजाओं में कमजोरी है, मांसपेशियों की शक्ति क्षीण है या भुजाओं में निष्क्रिय गति की सीमा क्षीण है। ऐसे एथलीट खड़े होकर प्रतिस्पर्धा करते हैं।

RELATED ARTICLES

राष्ट्रीय संगठन एंटी क्राइम एंटी करप्शन ने मनाया सम्मान समारोह

लखनऊ। 9वें उत्तर प्रदेश महोत्सव, सीतापुर रोड, लखनऊ में राष्ट्रीय संगठन एंटी क्राइम एंटी करप्शन ने भव्य सम्मान समारोह का आयोजन राष्ट्रीय संरक्षक दिलीप...

लॉस एंजिलिस : जंगल की आग पर काबू पाने की कवायद तेज, अब तक 26 लोगों की मौत

लॉस एंजिलिस (अमेरिका). अमेरिका के पश्चिमी तटीय लॉस एंजिलिस क्षेत्र में जंगल में लगी आग में मरने वालों की संख्या 24 हो गई और...

इंडिया ओपन : भारत ने सबसे बड़ा दल उतारा, नजरें सात्विक और चिराग पर

नयी दिल्ली। भारत ने मंगलवार से यहां शुरू हो रहे सितारों से सजे इंडिया ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट में अपना सबसे बड़ा दल उतारा...

Latest Articles