back to top

पूजन-हवन व भंडारे के साथ श्री कोतवालेश्वर महादेव मंदिर का वार्षिकोत्सव संपन्न

श्री शनिदेव न्याय के देवता हैं, कर्मों के आधार पर फल देते हैं: महंत विशाल गौड़
लखनऊ। श्री शनिदेव जी महाराज न्याय के देवता हैं, और कर्मों के आधार पर व्यक्ति को फल देते हैं। शनि देव और हनुमान जी के बीच परम मित्र का रिश्ता है। यह मित्रता कई पौराणिक कथाओं पर आधारित है। जिनमें एक कथा के अनुसार हनुमान जी ने रावण की कैद से शनि देव को बचाया था। यह जानकारी देते हुए चौक कोतवाली स्थिति श्री कोतवालेश्वर महादेव मंदिर के महंत विशाल गौड़ ने श्री कोतवालेश्वर महादेव मंदिर में श्री शनिदेव महाराज जी का 25 वां वार्षिकोत्सव समारोह में दी महंत ने बताया कि प्रात:काल श्री शनिदेव महाराज को गंगा जल से स्नान कराया गया। नये वस्त्र धारण कराने के बाद पूजा अर्चना के बाद भोग लगाया गया। सुबह 10 बजे से वेद पाठ, हवन पूजन का आयोजन वैदिक मंत्रों से किया गया। पूजा संपन्न होने के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व उप मुख्यमंत्री, पूर्व मेयर राज्य सभा सांसद डा दिनेश शर्मा ने कहा एक अन्य मान्यता के अनुसार, शनि देव हनुमान जी के गुरु सूर्य देव के पुत्र हैं, और हनुमान जी भगवान शिव के अवतार होने के नाते शनि देव के गुरु भाई (या पुत्र) हैं। इस कारण से, हनुमान जी की पूजा शनि के दुष्प्रभाव को शांत करने और शनि दोष से मुक्ति पाने का एक प्रभावी तरीका माना जाता है। समारोह में भाजपा नेता विनय कटियार ने आभार जताते हुए बताया कि ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार शनि जी को कृष्ण जी का अवतार माना जाता है, जहाँ कृष्ण कहते हैं कि वे ग्रहों में शनि हैं। उन्हें शनिश्वर भी कहा जाता है। इस अवसर पर स्थानिय पार्षद, श्री कोतवालेश्वर महादेव मंदिर से जुड़े सेवादार अजय अग्रवाल, सोनू अग्रवाल, आनंद रस्तोगी, अजय खन्ना, संदीप अग्रवाल, अंकुर दीक्षित, पंकज अग्रवाल, अवध अग्रवाल, आशीष मिश्रा, डॉ राज कुमार वर्मा, अनुराग मिश्रा, निखिल अग्रवाल, आचार्य राजेश शुक्ला, नीरज अवस्थी आदि भक्तगणों ने सहयोग किया। दोपहर बाद शुरू हुए भंडारे में भारी संख्या में श्रद्धालु ने प्रतिभाग कर प्रसाद ग्रहण किया।

RELATED ARTICLES

शिव मंदिर पंतनगर में गूंजा जय श्रीकृष्ण का जयघोष

भव्य भजन संध्या में उमड़े श्रद्धालु लखनऊ। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर पंतनगर सांस्कृतिक समिति, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के तत्वावधान में 4 सितंबर 2026 को...

भक्तों ने देखा श्रीकृष्ण का गोकुल भ्रमण के संग माखन चोरी की लीला

न्यू गणेशगंज में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं डिजिटल मूविंग झांकियों का शुभारंभ लखनऊ। मित्तल परिवार की ओर से अमीनाबाद रोड स्थित न्यू गणेशगंज में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव...

भातखण्डे की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह पुन: तीन वर्ष के लिए कुलपति नियुक्त

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह को राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल द्वारा पुन: तीन वर्ष की अवधि...

आधी रात जन्मे सृष्टि के पालनहार, कान्हा के जयघोष से गूंजा शहर

राजधानी में हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, आधी रात मंदिरों व घरों में जन्में कान्हा, डिजिटल झांकी ने मनमोहा लखनऊ। राजधानी लखनऊ में...

शिव मंदिर पंतनगर में गूंजा जय श्रीकृष्ण का जयघोष

भव्य भजन संध्या में उमड़े श्रद्धालु लखनऊ। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर पंतनगर सांस्कृतिक समिति, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के तत्वावधान में 4 सितंबर 2026 को...

भक्तों ने देखा श्रीकृष्ण का गोकुल भ्रमण के संग माखन चोरी की लीला

न्यू गणेशगंज में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं डिजिटल मूविंग झांकियों का शुभारंभ लखनऊ। मित्तल परिवार की ओर से अमीनाबाद रोड स्थित न्यू गणेशगंज में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव...

भातखण्डे की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह पुन: तीन वर्ष के लिए कुलपति नियुक्त

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह को राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल द्वारा पुन: तीन वर्ष की अवधि...

जैन मंदिर निर्माण के लिए शिखर व वेदी पूजन संपन्न

सआदतगंज के प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर का होगा भव्य नवनिर्माण, करीब 7,000 वर्गफुट में बनेगा नया मंदिर लखनऊ। सआदतगंज स्थित चूड़ी वाली गली के श्री...

सीएम योगी ने शिक्षक दिवस पर राज्य के सभी शिक्षकों और गुरुजनों को शुभकामनाएं दीं

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य के सभी शिक्षकों और गुरुजनों को शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने शनिवार...