back to top

लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम की रविवार शाम होगी घोषणा

नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग आगामी लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा रविवार को करेगा। आयोग लोकसभा चुनाव के साथ ही आंध्र प्रदेश सहित कुछ अन्य राज्यों में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की भी घोषणा कर सकता है। आयोग की ओर से जारी बयान के अनुसार मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा अन्य चुनाव आयुक्तों के साथ यहां स्थित विज्ञान भवन में शाम पांच बजे संवाददाता सम्मेलन में लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेंगे।

सूत्रों के अनुसार आगामी अप्रैल

सूत्रों के अनुसार आगामी अप्रैल और मई में सात से आठ चरणों में लोकसभा की 543 सीटों के लिए चुनाव कराए जाने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल तीन जून को समाप्त होगा। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होते ही आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। आचार संहिता लागू होने के बाद सरकार नीतिगत निर्णय नहीं ले सकेगी। समझा जाता है कि आयोग लोकसभा चुनाव के साथ ही आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की भी घोषणा कर सकता है। इन राज्यों की विधानसभा का कार्यकाल अगले कुछ महीनों में समाप्त हो रहा है। पिछले साल हालांकि जम्मू कश्मीर विधानसभा भी भंग किए जाने के बाद आयोग के समक्ष मई से पहले राज्य में चुनाव कराने की बाध्यता है। लेकिन भारत पाकिस्तान सीमा पर तनाव को देखते हुए जम्मू कश्मीर में चुनाव प्रक्रिया शुरु करना राज्य के जटिल सुरक्षा हालात और इसके इंतजामों पर निर्भर करेगा।

जम्मू कश्मीर में विधानसभा

जम्मू कश्मीर में विधानसभा का छह साल का कार्यकाल 16 मार्च 2021 तक निर्धारित था, लेकिन पिछले साल राज्य में सत्तारूढ़ पीडीपी-भाजपा गठबंधन टूटने के कारण विधानसभा भंग कर दी गई थी। संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार जम्मू कश्मीर को छोड़कर अन्य सभी राज्यों की विधानसभा का कार्यकाल पांच वर्ष होता है। सूत्रों के अनुसार लोकसभा की 543 सीटों पर चुनाव के लिए आयोग ने देश में लगभग दस लाख मतदान केन्द्र बनाए हैं। समझा जाता है कि चुनाव के पहले चरण के लिए मार्च के अंतिम सप्ताह में अधिसूचना जारी की जा सकती है। आयोग ने 2014 में लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा पांच मार्च को की थी। पिछला चुनाव अप्रैल से मई के बीच नौ चरणों में कराया गया था। पहले चरण का मतदान सात अप्रैल को और अंतिम चरण का मतदान 12 मई को हुआ था।

RELATED ARTICLES

वाराणसी में जलभराव पर मंत्री एके शर्मा की सख्ती, अधिशासी अभियंता निलंबित

चौकाघाट सीवेज पम्पिंग स्टेशन एवं गोईठहां एसटीपी के पम्प समय से संचालित न करने पर हुई कार्रवाई नगर विकास मंत्री के वाराणसी भ्रमण...

एस्सार की ईईटी रिटेल 40 करोड़ पाउंड में ब्रिटिश कंपनी एसजीएन का अधिग्रहण करेगी

नयी दिल्ली। एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन की खुदरा इकाई ने ब्रिटेन की पेट्रोल पंप संचालक कंपनी एसजीएन रिटेल का अधिग्रहण करने के लिए करार किया है।...

त्योहारी सत्र से पहले अमेजन ने भारत में बढ़ाया नेटवर्क, 150 डिलिवरी स्टेशन जोड़े

 नयी दिल्ली। ई-कॉमर्स क्षेत्र की प्रमुख कंपनी अमेजन ने सोमवार को आगामी त्योहारी सत्र से पहले भारत में अपने परिचालन नेटवर्क के विस्तार की घोषणा की।...

हिन्दी दिवस पर डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो कृतियों का लोकार्पण

'संक्रान्ति का संहार और काल यात्रा : वेद से बर्लिन तक में हैं प्रमाणित तथ्य लखनऊ। हिन्दी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रेस...

पंडालों में विराजे विघ्नहर्ता, गणपति बप्पा मोरया के लगे जयकारे

सुबह से ही शहर के पंडालों में जुटने लगी भक्तों की भीड़, घरों व पंडालों में विधि-विधान से हुई मूर्ति स्थापना लखनऊ। सुखकर्ता दु:खहर्ता...

संगीत और कला के अध्ययन में हिन्दी भाषा और साहित्य का प्रयोग अनिवार्य है : प्रो. मांडवी सिंह

हिन्दी दिवस पर भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में काव्य-पाठ एवं व्याख्यान का आयोजन लखनऊ। हिन्दी दिवस के अवसर पर भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के सुजान सभागार...

भक्ति संध्या के साथ मना पर्युषण पर्व का सातवां दिन

लखनऊ। ठाकुरगंज स्थित श्री जैन श्वेतांबर जैन दादाबाड़ी में चल रहे पर्युषण पर्व के सातवें दिन धार्मिक कार्यक्रमों के साथ भक्ति संध्या का आयोजन...

कहानी, कविता व निबन्ध प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी सम्मानित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा हिन्दी दिवस समारोह का आयोजन हिन्दी भवन के निराला सभागार में किया गया। दीप प्रज्वलन, माँ सरस्वती की...

अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिनों ने रखा हरतालिका तीज व्रत

लखनऊ। भाद्रपद शुक्ल पक्ष तृतीया हरितालिका तीज के व्रत से पहले महिलाओं ने देर रात कलेवा कर इस कठिन निर्जला व्रत की शुरूआत की।...