back to top

अमेरिकन महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

अमेरिकन महिला की फेसबुक के जरिए हुई थी डेनिस से मुलाकात

लखनऊ। चिनहट के मल्हौर रोड स्थित एक अपार्टमेंट में अमेरिकन महिला की मौत हो गई। महिला के केयर टेकर ने मौत की सूचना पुलिस को दी।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर भारतीय दूतावास को इसकी सूचना दे दी है।

चिनहट पुलिस के मुताबिक मल्हौर रोड स्थित विनम्रता अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 102 में अमेरिका के मस्कस्टस की रहने वाली 70 वर्षीय डेनिस वेगा की रहती थी।

उनकी देखभाल केयरटेकर सचिन कुमार सिंह(28) करता था। बुधवार रात केयर टेकर सचिन ने पुलिस को सूचना दी कि डेनिस वेगा की मौत हो गई है।

अमेरिकन महिला की मौत सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को पूछताछ में पता चला कि डेनिस वेगा दमा की बीमारी से ग्रसित थी और इलाज कराने के लिए लखनऊ आई हुई थी।

पुलिस को मौके से डेनिस वेगा का पासपोर्ट भी मिला जो 23 अक्टूबर 2021 को समाप्त हो चुका है।

भारत में उसका वीजा जुलाई 2027 तक वैलिड था।

पुलिस को पूछताछ में सचिन ने बताया कि डेनिस से उसकी मुलाकात करीब तीन-चार वर्ष पहले फेसबुक के जरिए हुई।

सचिन अक्सर फेसबुक से डेनिस से बात करता था।

डेनिस ने भारत आने के लिए सचिन से कहा तो उसने बताया कि वह लखनऊ में रहता है।

जिस पर डेनिस लखनऊ आ गई और सचिन के साथ ही गोमतीनगर के वास्तुखंड में किराये पर रहने लगी।

करीब एक माह पूर्व मल्हौर रोड स्थित विनम्रता अपार्टमेंट में किराये पर रहने लगी।

सचिन ने बताया कि डेनिस की तीन बेटियां हैं जो अमेरिका में ही रहती हैं।

पुलिस ने बताया कि डेनिस की मौत बीमारी से हुई है।

भारतीय दूतावास के जरिए डेनिस की परिजनों को सूचना दे दी गई है।परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम कराया जायेगा।

RELATED ARTICLES

बालेंद्र शाह की पार्टी नेपाल में भारी जीत की ओर अग्रसर

काठमांडू।रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) नेपाल में ‘जेन जेड’ के हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद हुए पहले...

ईरान की राजधानी तेहरान में कई विस्फोट, अमेरिका ने बमबारी तेज करने की चेतावनी दी

दुबई । ईरान की राजधानी तेहरान में शनिवार तड़के कई विस्फोट हुए, जिनसे आसमान में काले धुएं के गुबार उठते दिखाई दिए। इसके जवाब...

ईरान पर हमले का फैसला प्रधानमंत्री मोदी के इजराइल छोड़ने के बाद किया गया : विदेश मंत्री सार

नयी दिल्ली। इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ईरान पर हवाई हमलों के बारे में...

बालेंद्र शाह की पार्टी नेपाल में भारी जीत की ओर अग्रसर

काठमांडू।रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) नेपाल में ‘जेन जेड’ के हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद हुए पहले...

यूपी की चर्चित आईपीएस जोड़ी अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई रचायेंगे शादी, 29 मार्च को जोधपुर में लेंगे सात फेरे

बरेली/संभल। उत्तर प्रदेश की दो चर्चित और प्रभावशाली आईपीएस हस्तियों, अंशिका वर्मा और कृष्ण कुमार (केके) बिश्नोई की शादी की खबरों ने इन दिनों...

जनता पर लगातार ‘‘महंगाई का हंटर’’ चला रहे हैं प्रधानमंत्री: कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये बढ़ोतरी को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप...

तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश ने हैदराबाद में नयनिका से शादी की

नयी दिल्ली। तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश अपनी प्रेमिका नयनिका के साथ हैदराबाद में शादी के बंधन में बंध गए।इस विवाह समारोह में कई जाने-माने...