back to top

सोमवर से आसियान एवं आसियान प्लस देशों की फील्ड ट्रेनिंग एक्सरसाइज का आगाज़

लखनऊ। लखनऊ में भारत एवं म्यांमार की सह-अध्यक्षता में विशेषज्ञ कार्य समूह तीसरे चक्र का आयोजन किया जायेगा। लखनऊ में 11 मार्च से 16 मार्च तक चलने वाले तीन वर्षीय फील्ड ट्रैनिंग एक्सरसाइज़ (एफटीएक्स)2019 में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। जिसकी शुरूआत सोमवार से होगी। इस कार्यक्रम में दक्षिण एशियाई देशों के संगठन के लगभग 250 प्रतिनिधि भाग लेंगे जिनमें इंडोनेशिया, थाईलैंड, सिंगापुर, मलेशिया, फिलिपिन्स, म्यॉमार, वियतनाम, कंबोडिया, ब्रुनी एवं लॉस एवं आसियान प्लस देशों के अमेरिका, रूस, चीन, आस्ट्रेलिया, जापान, न्यूजीलैंड एवं दक्षिण कोरिया सम्मिलित है।

मित्र देशों एवं मेजवान देशों प्रेक्षक बड़ी संख्या

इस कार्यक्रम में मित्र देशों एवं मेजवान देशों प्रेक्षक बड़ी संख्या में भाग लेंगे। यह बहुराष्ट्रीय प्रमुख कार्यक्रम के शुरूआती समारोह का आयोजन सेना चिकित्सा कोर केन्द्र एवं कालेज के स्टेडियम में होगा। इसके बाद लखनऊ छावनी स्थित सूर्या खेल परिसर में कई एक्सरसाइज आयोजित किये जायेंगे । इस एक्सरसाइज का उद्देश्य आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्यो के तहत मास कैजुआलिटी मैनेजमेन्ट, एयरो मेडिकल इवैकुएशन, केमिकल स्पिल मैनेजमेन्ट एवं हेल्थ मैनेजमेंट आदि के बीच आपसी तालमेल को बढ़ाना है।

इस एक्सरसाइज का लक्ष्य आपदा

इस एक्सरसाइज का लक्ष्य आपदा के दौरान सैन्य तालमेल बढ़ाने के साथ-साथ पोली टेमा एवं संक्रामक बीमारियों के प्रबंधन लिये आसियान एवं आसियान प्लस देशों को एक साझा मंच बनाने एवं संस्थागत ढ़ाचे का प्रदान करना है। इस प्रशिक्षण अभ्यास में आसियान एवं आसियान प्लस देशों के अन्तराष्ट्रीय प्रतिनिधियों को फील्ड इंटीग्रेशन ट्रैनिंग, कमान पोस्ट एक्सरसाइज, होस्ट नेशन एक्सरसाइज तथा वेलीडेशन एक्सरसाइज के तहत प्रशिक्षण दिया जायेगा।

वेलीडेशन एक्सरसाइज 15 मार्च 2019 को आयोजित

वेलीडेशन एक्सरसाइज 15 मार्च 2019 को आयोजित होगी जिसे आसियान एवं आसियान सेन्टर फॉर सैन्य मेडिसन के प्रेक्षकों सहित मित्र देशों एवं भारतीय सशस्त्र बलों के वरिष्ठ प्रेक्षक अवलोकन करेंगे। इस प्रशिक्षण अभ्यास का समग्र लक्ष्य आसियान सदस्य देशों एवं आसियान प्लस देशों के सशस्त्र बलों के मध्य संयुक्त आपरेशनों में उनकी क्षमता को बढ़ाना है। इसके अतिरिक्त एशिया प्रशान्त क्ष क्षेत्रों में किसी भी संभावित आपदाओं से निपटने के लिये रैपिड रिस्पांस टीमों को तैयार करना एवं आसियान एवं आसियान प्लस देशों के बीच सैन्य चिकित्सा सेवाओं की समझ को बढ़ाना है।

RELATED ARTICLES

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: वैश्विक व्यापार विवादों से निपटने पर मंथन, संयुक्त घोषणा पर संशय कायम

नयी दिल्ली। पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर ईरान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच गहरे मतभेदों के कारण इस बात को लेकर शनिवार...

चेन्नई में शवगृह के अंदर रील बनाने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

 चेन्नई । चेन्नई के सरकारी स्टेनली अस्पताल के शवगृह में कथित तौर पर अवैध रूप से प्रवेश कर सोशल मीडिया रील के लिए शवों...

केशव मौर्य ने सपा पर दी तीखी प्रतिक्रिया- बोले-सपा की लाल टोपी और नीला लिबास, काली करतूतें ढकने का नया प्रयास 

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की लाल टोपी और छात्र शाखा में नीला परिधान अपनाने पर तीखी...

रैंप पर उतरी लखनऊ की विरासत, मलाइका अरोड़ा ने बढ़ाई गुलमोहर की चमक

लखनऊ। रोशनी से सजे रैंप पर जब लखनऊ की कला, कारीगरी और फैशन का संगम हुआ तो शाम यादगार बन गई।फिक्की फ्लो लखनऊ की...

बाबा नीम करोली का रोल निभाना भी एक चमत्कार था : शोभिनव सत्या

लखनऊ। नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश इन दिनों हर किसी की पहली पसंद बनी हुई है। इस फिल्म को...

श्रद्धा व सत्कार से मनाया गया श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। राजधानी के सभी गुरुद्वारों में शनिवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा व सत्कार के साथ मनाया गया। इसी...

वराह जयंती आज, भगवान विष्णु की होगी पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में भगवान विष्णु को सृष्टि के पालनहार के रूप में पूजा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब-जब धरती पर अधर्म...

लखनऊ में साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ, गोमती पुस्तक महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

  करीब 250 स्टॉलों पर मौजूद हैं 121 प्रकाशकों की हजारों पुस्तकें 12 से 20 सितंबर तक चलेगा नौ दिवसीय महोत्सव, साहित्यिक संवाद और सांस्कृतिक कार्यक्रम...

गोमती पुस्तक महोत्सव के पहले दिन सजी संगीत की सुरमयी शाम

लखनऊ। लखनऊ में शुरू हुए गोमती पुस्तक महोत्सव 2026 के पहले दिन शनिवार शाम साहित्य और पुस्तकों के साथ संगीत की भी रंगत देखने...