back to top

अमागी मीडिया लैब्स का आईपीओ 13 जनवरी को खुलेगा, मूल्य दायरा 343–361 रुपये

नयी दिल्ली। क्लाउड-आधारित सॉफ्टवेयर-एज-ए-सर्विस (एसएएएस) कंपनी अमागी मीडिया लैब्स ने अपने 1,788 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 343 से 361 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि आईपीओ 13 जनवरी को निवेशकों के लिए खुलेगा और 16 जनवरी को बंद होगा। एंकर निवेशक 12 जनवरी को बोली लगा सकेंगे।

प्रस्तावित आईपीओ में 816 करोड़ रुपये के नए शेयरों का निर्गम और 972.6 करोड़ रुपये के 2.7 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है। इस तरह कुल निर्गम आकार 1,788.6 करोड़ रुपये का होगा।

अमागी मीडिया लैब्स राजस्व के आधार पर भारत की शीर्ष 50 सूचीबद्ध मीडिया एवं मनोरंजन कंपनियों में से 45 प्रतिशत से अधिक के साथ काम करती है। यह एसएएएस कंपनी क्लाउड-नेटिव प्रौद्योगिकी के जरिए मीडिया कंपनियों को दर्शकों से जोड़ती है, जिससे स्मार्ट टीवी, स्मार्टफोन और डिजिटल मंचों पर वीडियो सामग्री की डिलीवरी और मुद्रीकरण संभव हो पाता है। कंपनी के शेयर 21 जनवरी को शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

UPI पेमेंट पर साइबर फ्रॉड का खतरा, बैंकों ने Fintech कंपनियों को दिए सख्त निर्देश

नई दिल्ली : डिजिटल पेमेंट ने रोजमर्रा की खरीदारी से लेकर बड़े बिलों के भुगतान तक पैसों का लेनदेन आसान बना दिया है। आज...

यूपी चुनाव से पहले मुस्लिम वोट पर सियासी संग्राम तेज, BJP का बड़ा दावा- 95 फीसदी मतदाता हमारे साथ

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले मुस्लिम मतदाताओं और नए राजनीतिक समीकरणों को लेकर सियासत गरमा गई है। असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद...

बहू के इलाज का कर्ज चुकाने के लिए बनी चोरनी! आगरा में 25 लाख के जेवर उड़ाने वाली सास गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में 25 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार...

देश का पहला AI पुलिस स्टेशन तैयार, शिकायत से लेकर चार्जशीट तक तकनीक संभालेगी अहम जिम्मेदारी

हैदराबाद: सरकारी विभागों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी एआई का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। अब पुलिस व्यवस्था में भी इस तकनीक को शामिल...

CM धामी ने जौनपुर महोत्सव का किया शुभारंभ, 52.55 करोड़ की 26 योजनाओं की सौगात

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को टिहरी गढ़वाल जिले के धनौल्टी विधानसभा क्षेत्र के थत्यूड़ में नौवें जौनपुर महोत्सव एवं क्रीड़ा-सांस्कृतिक...

छठ पर कब दिया जाएगा डूबते सूर्य को अर्घ्य? जानें 15 नवंबर का शुभ समय, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

नई दिल्ली: छठ महापर्व चार दिनों तक मनाया जाता है और इसके हर दिन का अपना विशेष महत्व है। पर्व के तीसरे दिन संध्या...