back to top

अलवर सामूहिक बलात्कार कांड: मायावती ने की दोषियों को फांसी की मांग

लखनऊ। बसपा प्रमुख मायावती ने राजस्थान के अलवर में पिछले महीने एक दलित विवाहिता के साथ पांच लोगों द्वारा उसके पति के सामने सामूहिक बलात्कार किए जाने की घटना की कड़ी निन्दा करते हुए दोषियों को फांसी की सजा की मांग की है। मायावती ने शनिवार को मीडिया को दिए एक बयान में कहा कि अलवर में हुई वारदात ना सिर्फ दलितों बल्कि महिलाओं के सम्मान से जुड़ा मामला है, लिहाजा इस घटना के अभियुक्तों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी चाहती है कि

उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी चाहती है कि उच्चतम न्यायालय इस अत्यंत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना का स्वत: संज्ञान ले और समयबद्घ सुनवाई कर सख्त कार्वाई करे। मायावती ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार को भी घेरते हुए कहा हमारी पार्टी चाहती है कि अदालत पुलिस और प्रशासन के खिलाफ भी सख्त कार्वाई करे। बसपा प्रमुख ने भीम आर्मी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि एक तरफ इस संगठन के लोग जहां कांग्रेस के लिए वोट मांग रहे थे। वहीं चुनाव खत्म होने पर वे जयपुर में अलवर का मामला उठा रहे हैं। हमारी पार्टी के लोग ऐसे संगठनों से जरूर सावधान रहें। मालूम हो कि अलवर जिले में गत 26 अप्रैल को एक विवाहिता के साथ उसके पति के सामने पांच लोगों द्वारा सामूहिक बलात्कार करने की शर्मनाक घटना सामने आई थी। आरोपियों ने ना सिर्फ घटना का वीडियो बनाया, बल्कि उसे सोशल मीडिया पर भी डाल दिया था।

RELATED ARTICLES

वाराणसी में जलभराव पर मंत्री एके शर्मा की सख्ती, अधिशासी अभियंता निलंबित

चौकाघाट सीवेज पम्पिंग स्टेशन एवं गोईठहां एसटीपी के पम्प समय से संचालित न करने पर हुई कार्रवाई नगर विकास मंत्री के वाराणसी भ्रमण...

एस्सार की ईईटी रिटेल 40 करोड़ पाउंड में ब्रिटिश कंपनी एसजीएन का अधिग्रहण करेगी

नयी दिल्ली। एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन की खुदरा इकाई ने ब्रिटेन की पेट्रोल पंप संचालक कंपनी एसजीएन रिटेल का अधिग्रहण करने के लिए करार किया है।...

त्योहारी सत्र से पहले अमेजन ने भारत में बढ़ाया नेटवर्क, 150 डिलिवरी स्टेशन जोड़े

 नयी दिल्ली। ई-कॉमर्स क्षेत्र की प्रमुख कंपनी अमेजन ने सोमवार को आगामी त्योहारी सत्र से पहले भारत में अपने परिचालन नेटवर्क के विस्तार की घोषणा की।...

हिन्दी दिवस पर डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो कृतियों का लोकार्पण

'संक्रान्ति का संहार और काल यात्रा : वेद से बर्लिन तक में हैं प्रमाणित तथ्य लखनऊ। हिन्दी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रेस...

पंडालों में विराजे विघ्नहर्ता, गणपति बप्पा मोरया के लगे जयकारे

सुबह से ही शहर के पंडालों में जुटने लगी भक्तों की भीड़, घरों व पंडालों में विधि-विधान से हुई मूर्ति स्थापना लखनऊ। सुखकर्ता दु:खहर्ता...

संगीत और कला के अध्ययन में हिन्दी भाषा और साहित्य का प्रयोग अनिवार्य है : प्रो. मांडवी सिंह

हिन्दी दिवस पर भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में काव्य-पाठ एवं व्याख्यान का आयोजन लखनऊ। हिन्दी दिवस के अवसर पर भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के सुजान सभागार...

भक्ति संध्या के साथ मना पर्युषण पर्व का सातवां दिन

लखनऊ। ठाकुरगंज स्थित श्री जैन श्वेतांबर जैन दादाबाड़ी में चल रहे पर्युषण पर्व के सातवें दिन धार्मिक कार्यक्रमों के साथ भक्ति संध्या का आयोजन...

कहानी, कविता व निबन्ध प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी सम्मानित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा हिन्दी दिवस समारोह का आयोजन हिन्दी भवन के निराला सभागार में किया गया। दीप प्रज्वलन, माँ सरस्वती की...

अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिनों ने रखा हरतालिका तीज व्रत

लखनऊ। भाद्रपद शुक्ल पक्ष तृतीया हरितालिका तीज के व्रत से पहले महिलाओं ने देर रात कलेवा कर इस कठिन निर्जला व्रत की शुरूआत की।...