back to top

अलीगंज अग्निकांड: विहित न्यायालय का पेशकार निलंबित

लखनऊ। राजधानी के अलीगंज क्षेत्र में हुए चर्चित अग्निकांड मामले में एक और कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने विहित न्यायालय में तैनात पेशकार विमलेश कुमार गौतम को निलंबित कर दिया है। प्रारंभिक जांच में दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही और मामले से संबंधित अभिलेखीय प्रक्रियाओं में अनियमितताओं की आशंका के बाद यह कार्रवाई की गई है।

वर्तमान में विमलेश कुमार गौतम जोन सात विहित न्यायालय में तैनात है आरोप है कि जोन पांच में तैनाती के दौरान विमलेश ने गलत तथ्य पेश किए थे जिस वजह से बिल्डिंग के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो सकी। एलडीए प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। जांच पूरी होने तक विमलेश कुमार गौतम को निलंबित रखते हुए मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि अग्निकांड से जुड़े सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है और किसी भी स्तर पर दोषी पाए जाने वाले अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।

सूत्रों के अनुसार अलीगंज अग्निकांड से जुड़े प्रकरण में कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों और न्यायालयीय प्रक्रिया को लेकर सवाल उठे थे। इसी के बाद एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर मामले की समीक्षा की गई, जिसमें प्रथम दृष्टया पेशकार की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर निलंबन की कार्रवाई की गई। सम्बंधित फाइल में गलत तथ्य पेश करने पर की गई इस निलंबन कार्रवाई के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है।

विभागीय जांच की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। बता दें अवैध रूप से बनी बिल्डिंग के खिलाफ कार्रवाई में लापरवाही बरतने के मामले में सहायक अभियंता अनिल कुमार और अवर अभियंता प्रमोद कुमार पांडेय व बेलदार हरि पाल यादव को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। मामले में दोषी पाए गए 18 अधिकारियों व इंजीनियरों के नाम भी शासन को भेजे गए हंै। इनके अलावा अन्य पर भी कार्रवाई की जानी है।

RELATED ARTICLES

एआई अवसर है, लेकिन सही नियमन के जरिये सुरक्षा उपाय  जरूरी: ट्राई चेयरमैन

नयी दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के चेयरमैन अनिल कुमार लाहोटी ने सोमवार को कहा कि भारतीय दूरसंचार नेटवर्क के प्रबंधन एवं खतरों का पता लगाने...

राहुल सिंह बने विशेष सचिव पीडब्ल्यूडी

शासन ने देर रात 16 आईएएस और 34 पीसीएस अधिकारियों किये तबादले लखनऊ, विशेष संवाददाता। उत्तर प्रदेश में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ...

यूपी के गांवों की तरह असम में जीवंत है अपनी संस्कृति…राज्यपाल आचार्य ने सुनाए संस्मरण

‘असम में आज भी जिंदा है अपनी मिट्टी और संस्कृति का रंग’ गुवाहाटी से आशीष मौर्य की रिपोर्ट गुवाहाटी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी से जुड़े...

हिन्दी दिवस पर डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो कृतियों का लोकार्पण

'संक्रान्ति का संहार और काल यात्रा : वेद से बर्लिन तक में हैं प्रमाणित तथ्य लखनऊ। हिन्दी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रेस...

पंडालों में विराजे विघ्नहर्ता, गणपति बप्पा मोरया के लगे जयकारे

सुबह से ही शहर के पंडालों में जुटने लगी भक्तों की भीड़, घरों व पंडालों में विधि-विधान से हुई मूर्ति स्थापना लखनऊ। सुखकर्ता दु:खहर्ता...

संगीत और कला के अध्ययन में हिन्दी भाषा और साहित्य का प्रयोग अनिवार्य है : प्रो. मांडवी सिंह

हिन्दी दिवस पर भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में काव्य-पाठ एवं व्याख्यान का आयोजन लखनऊ। हिन्दी दिवस के अवसर पर भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के सुजान सभागार...

भक्ति संध्या के साथ मना पर्युषण पर्व का सातवां दिन

लखनऊ। ठाकुरगंज स्थित श्री जैन श्वेतांबर जैन दादाबाड़ी में चल रहे पर्युषण पर्व के सातवें दिन धार्मिक कार्यक्रमों के साथ भक्ति संध्या का आयोजन...

कहानी, कविता व निबन्ध प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी सम्मानित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा हिन्दी दिवस समारोह का आयोजन हिन्दी भवन के निराला सभागार में किया गया। दीप प्रज्वलन, माँ सरस्वती की...

अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिनों ने रखा हरतालिका तीज व्रत

लखनऊ। भाद्रपद शुक्ल पक्ष तृतीया हरितालिका तीज के व्रत से पहले महिलाओं ने देर रात कलेवा कर इस कठिन निर्जला व्रत की शुरूआत की।...