back to top

अक्तूबर में मेष-कन्या सहित 4 राशियों की बदलेगी किस्मत

लखनऊ। अक्तूबर माह की शुरूआत कुछ राशि वालों के लिए बेहद खास रहने वाली है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, इस महीने कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर देखने को मिलेगा। अक्तूबर में सूर्य अपनी चाल बदलेंगे और कई महत्वपूर्ण ग्रहों की स्थिति में भी बदलाव आएगा। इस दौरान त्रिग्रही योग का निर्माण होगा, वहीं गुरु भी अपना राशि परिवर्तन करते हुए साल का बड़ा गोचर करेंगे। इस दौरान वह कर्क राशि में अपनी यात्रा को विराम देकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इसके अलावा चंद्रमा भी समय-समय पर परिवर्तन करते हुए कई शुभ योगों का निर्माण करेंगे। ग्रहों की इन बदलती स्थितियों का लाभ कुछ राशि वालों को मिल सकता है। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिलने के साथ आर्थिक स्थिति में भी सुधार के योग बनेंगे।

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए अक्तूबर का महीना सफलता लेकर आ सकता है। इस दौरान नौकरी और करियर को लेकर किए गए आपके प्रयास सफल हो सकते हैं। परिवार में आपके खुशियां बनी रहेंगी। धन लाभ होता दिख रहा है और नौकरी नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में नए और बेहतर अवसर मिलेंगे, जिससे उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। छात्रों के लिए समय और भी खास रहेगा, क्योंकि मेहनत का उचित परिणाम मिलने से आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए अक्तूबर माह भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी लेकर आ सकता है। विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। घर-परिवार में आपका प्रभाव पहले की तुलना में अधिक बढ़ेगा। परिवार के सदस्यों का सहयोग भी मिलेगा। इस दौरान आपको एक से अधिक स्रोतों से आर्थिक लाभ मिलने के योग बन सकते हैं। कला के क्षेत्र में आपको आगे बढ़ने के मनचाहे अवसर प्राप्त होंगे। बड़ी बात यह है कि, करियर में नई दिशा मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में भी आपकी मेहनत रंग लाएगी। कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं।

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए अक्तूबर का महीना व्यापार और करियर के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। व्यापार में अच्छा मुनाफा होने के साथ कोई बड़ी और लाभदायक डील हाथ लग सकती है। करियर को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति से अच्छा मार्गदर्शन प्राप्त होगा, जिससे आपको आगे बढ़ने में मदद मिल सकती है। लेन-देन से जुड़े मामलों में भी कोई बड़ा अवसर मिल सकता है, जिसका आपको लाभ होगा। वाहन खरीदने की कामना पूरी होगी।

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए अक्तूबर माह करियर और आर्थिक स्थिति के लिहाज से लाभकारी रह सकता है। इस दौरान करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने से आपका आत्मविश्वास भी बढ़ सकता है। घर-परिवार में आपका प्रभाव पहले की तुलना में बढ़ेगा। समाज में छवि सबके सामने निखर के आएगी।

RELATED ARTICLES

प्रदोष व्रत आज, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। सनातन धर्म में प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित एक महत्वपूर्ण व्रत माना जाता है। जब प्रदोष व्रत गुरुवार के दिन पड़ता है,...

मासिक शिवरात्रि व्रत आज, होगी भगवान शिव की होगी पूजा

लखनऊ। हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाता है। भगवान भोलेनाथ को समर्पित यह व्रत विशेष महत्व...

इस महीने पड़ेंगे नवरात्र, दशहरा व करवा चौथ जैसे व्रत व त्यौहार

लखनऊ। अक्टूबर का महीना आते ही देशभर में त्योहारों का माहौल बनना शुरू हो जाता है. इस बार अक्टूबर 2026 में कई बड़े हिंदू...

न्याय मिलने तक अंकिता भंडारी के परिवार के साथ खड़ी रहेगी कांग्रेस: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी के माता-पिता को हिरासत में लिए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को सरकार पर...

भाजपा और निर्वाचन आयोग मतदाता सूची में हेरफेर के लिए मिलकर कर रहे हैं काम : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं निर्वाचन आयोग पर मतदाता सूची में कथित हेरफेर...

PM मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन किया

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लद्दाख में हवाई अड्डे के बुनियादी ढांचे और सामरिक सड़क संपर्क...

नीट-पीजी: प्रश्न उजागर करने संबंधी याचिका पर न्यायालय का केंद्र को नोटिस

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार से उस याचिका पर जवाब मांगा, जिसमें नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों द्वारा...

साइबर ठगी से बचाव के लिए लखनऊ पुलिस की पहल, उटर गोमती नगर में छात्रों को किया जागरूक

लखनऊ। डिजिटल अपराधों पर अंकुश लगाने और विद्यार्थियों को साइबर ठगी के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के पूर्वी जोन...

‘धमाल विद पति पत्नी और पंगा सीजन 2’ की 5 मजबूत और 5 कमजोर कड़ियां

मुंबई। टेलीविजन पर सेलिब्रिटी रियलिटी शोज का फॉर्मूला हमेशा दर्शकों को लुभाता रहा है, खासकर तब जब परदे के पीछे की निजी जिंदगी और...