back to top

अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिनों ने रखा हरतालिका तीज व्रत

लखनऊ। भाद्रपद शुक्ल पक्ष तृतीया हरितालिका तीज के व्रत से पहले महिलाओं ने देर रात कलेवा कर इस कठिन निर्जला व्रत की शुरूआत की। सोमवार को दिन भर निर्जल व्रत रहकर शिव परिवार का सामूहिक पूजन करने के साथ महिलायें शिव-गौरा से अखंड सौभाग्य की मंगलकामना कर पूजन किया। राजधानी में हरितालिका तीज का पर्व श्रद्धा से मनाया गया। व्रत रखकर सुहागिनों ने शिव-पार्वती की पूजा कर पति की लंबी आयु की प्रार्थना की। इस दौरान कुंवारी युवतियों ने मनवांछित वर की कामना की। बेलपत्र, धतूरा, फल और मिष्ठान चढ़ाकर महिलाओं ने रात में भजन कीर्तन किया। सुबह सूर्योदय ये पहले महिलाओं ने स्नान करके शिव-पार्वती का पूजन किया। निर्जला रखते हुए देर रात तक भजन कीर्तन किया गया। यह व्रत मंगलवार की सुबह सम्पन्न होगा। दानपुण्य पूजन के बाद प्रसाद ग्रहण किया जाएगा। इंदिरा नगर निवासी अनीता ने बताया कि वह घर के पास पार्क में सामूहिक व्रत पूजन और भजन कीर्तन करती हैं। चौक कटारी टोला के विश्वनाथ मंदिर में हरितालिका तीज पर इस बार जीवित सर्पों की झांकी के साथ झांकी के कई रूप नजर आए। राजा बाजार स्थित मंगलेश्वर मंदिर में समेत अन्य मंदिरों में भी झांकियां नजर आईंं। राजेंद्रनगर स्थित महाकाल मंदिर में सुबह से लेकर देर रात तक आयोजन हुआ। संयोजक अतुल मिश्रा ने बताया कि शाम को भांग व मेवे का श्रृंगार हुआ और आरती हुई। हरितालिका तीज व्रत के दौरान नदी की चिकनी मिटटी से बने शिवपरिवार की पूजा की गई। मां पार्वती.शिव परिवार को स्नान.अर्चन के बाद व्रती महिलाओं को उन्हें दूध, दही, घी, मधु, शर्करा और सफेद मिष्ठान युक्तभोग लगाकर यथायोग्य विभिन्न प्रकार के आभूषण और नव वस्त्र अर्पित किए। कथा श्रवण के बाद संध्या, मध्यरात्रि में विधि विधान से पूजन किया।

मनकामेश्वर में हुई पूजा अर्चना:
हरितालिका तीज पर महिलाओं ने मंगलवार को जगह-जगह मंदिरों में पूजन अर्चन किया। मनकामेश्वर में भी सुहागिनों ने निराजल व्रत रखा। अखंड सौभाग्य के लिए देवाधिदेव महादेव और माता पार्वती की पूजा की। व्रती महिलाओं ने शाम को मंदिर में पुष्प, धूपदीप व नैवेद्य आदि से देवाधिदेव महादेव और माता पार्वती का पूजन किया। दोपहर बाद मंदिर परिसरों में दर्शन पूजन के लिए महिलाओं की भीड़ जुटने लगी।

मंदिरों में सजी झांकी:
हरतालिका तीज यानी कजली तीज पर कई मंदिरों में झांकियां सजायी गई। वहीं भगवान शिव व माता पार्वती का भव्य शृंगार हुआ। मशकगंज में नागेश्वर महादेव मंदिर में जिंदा सांपों से भोलेबाबा का शृंगार किया गया। वहीं मंदिर में भव्य झांकी सजायी गई। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष हरनंद अग्रवाल (हन्नी बाबू) ने बताया कि रात आरती के बाद बाबा के दर्शन शुरू हो गए। देर रात तक लोग यहां भक्तों की कतार लगी रही। वहीं राजेन्द्र नगर स्थित महाकाल मंदिर में बाबा का अर्धनारीश्वर के रूप में शृंगार किया गया।

RELATED ARTICLES

प्रदोष व्रत आज, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। सनातन धर्म में प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित एक महत्वपूर्ण व्रत माना जाता है। जब प्रदोष व्रत गुरुवार के दिन पड़ता है,...

मासिक शिवरात्रि व्रत आज, होगी भगवान शिव की होगी पूजा

लखनऊ। हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाता है। भगवान भोलेनाथ को समर्पित यह व्रत विशेष महत्व...

इस महीने पड़ेंगे नवरात्र, दशहरा व करवा चौथ जैसे व्रत व त्यौहार

लखनऊ। अक्टूबर का महीना आते ही देशभर में त्योहारों का माहौल बनना शुरू हो जाता है. इस बार अक्टूबर 2026 में कई बड़े हिंदू...

न्याय मिलने तक अंकिता भंडारी के परिवार के साथ खड़ी रहेगी कांग्रेस: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी के माता-पिता को हिरासत में लिए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को सरकार पर...

भाजपा और निर्वाचन आयोग मतदाता सूची में हेरफेर के लिए मिलकर कर रहे हैं काम : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं निर्वाचन आयोग पर मतदाता सूची में कथित हेरफेर...

PM मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन किया

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लद्दाख में हवाई अड्डे के बुनियादी ढांचे और सामरिक सड़क संपर्क...

नीट-पीजी: प्रश्न उजागर करने संबंधी याचिका पर न्यायालय का केंद्र को नोटिस

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार से उस याचिका पर जवाब मांगा, जिसमें नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों द्वारा...

साइबर ठगी से बचाव के लिए लखनऊ पुलिस की पहल, उटर गोमती नगर में छात्रों को किया जागरूक

लखनऊ। डिजिटल अपराधों पर अंकुश लगाने और विद्यार्थियों को साइबर ठगी के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के पूर्वी जोन...

‘धमाल विद पति पत्नी और पंगा सीजन 2’ की 5 मजबूत और 5 कमजोर कड़ियां

मुंबई। टेलीविजन पर सेलिब्रिटी रियलिटी शोज का फॉर्मूला हमेशा दर्शकों को लुभाता रहा है, खासकर तब जब परदे के पीछे की निजी जिंदगी और...