back to top

अखिलेश यादव का आरोप, पूरे भारत में ईवीएम खराब

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को आरोप लगाया कि पूरे भारत में ईवीएम या तो गड़बड़ हैं या फिर भाजपा के पक्ष में वोट डाल रही हैं। अखिलेश ने चुनाव आयोग को टैग करते हुए ट्वीट किया, पूरे भारत में ईवीएम (इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन) या तो खराब हैं या फिर भाजपा के लिए वोट कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी कहते हैं कि

उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी कहते हैं कि निर्वाचन अधिकारी ईवीएम परिचालन की दृष्टि से प्रशिक्षित नहीं हैं। साढ़े तीन सौ से अधिक ईवीएम बदली जा रही हैं। सपा प्रमुख ने कहा कि यह चुनावी प्रक्रिया के लिहाज से आपराधिक लापरवाही है, वह चुनावी प्रक्रिया, जिस पर 50 हजार करोड़ रूपए खर्च हो रहे हैं। इटावा के सैफई में मतदान के बाद अखिलेश ने कहा कि चुनाव आयोग को रामपुर में ईवीएम की खराबी पर संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने कहा, मुझे पता चला है कि प्रदेश के एक मंत्री बदायूं में चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं, जहां से उनकी बेटी चुनाव लड़ रही हैं।

अधिकारी कह रहे हैं कि पर्याप्त प्रशिक्षण

अधिकारी कह रहे हैं कि पर्याप्त प्रशिक्षण नहीं होने की वजह से ईवीएम का परिचालन नहीं हो पा रहा है। क्या यही डिजिटल इंडिया है, जिसका वायदा सरकार कर रही है। मैनपुरी सीट के बारे में अखिलेश ने कहा कि नेताजी :मुलायम: रिकार्ड मतों से जीत हासिल करेंगे। फिरोजाबाद के बारे में उन्होंने कहा कि अक्षय आराम से जीत रहा है। इसी सीट से अखिलेश के चाचा शिवपाल सिंह यादव भी चुनाव मैदान में हैं। अखिलेश ने कहा कि तीसरे चरण में भाजपा और उसके सहयोगियों को पराजय का स्वाद चखना होगा। लोगों ने इस बार भाजपा के खिलाफ मन बना लिया है।

इस बीच पार्टी नेता राजेन्द्र चौधरी

इस बीच पार्टी नेता राजेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में सपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल वेंकटेश्वर लू से लखनऊ में मुलाकात कर रामपुर में ईवीएम की खराबी तथा बदायूं में उत्तर प्रदेश के एक मंत्री की कथित भूमिका की शिकायत की। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी बी आर तिवारी ने कहा कि सपा प्रतिनिधिमंडल ने शिकायत की है कि प्रदेश के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य मतदान को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं । बदायूं सीट से उनकी बेटी संघमित्रा मौर्य भाजपा प्रत्याशी हैं। तिवारी ने कहा कि सभी बिन्दुओं पर संज्ञान लिया गया है और इस संबंध में निर्वाचन अधिकारी से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। तत्काल कार्वाई के निर्देश जारी किए गए हैं । उत्तर प्रदेश में दस सीटों के लिए तीसरे चरण के तहत आज मतदान हो रहा है।

RELATED ARTICLES

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: वैश्विक व्यापार विवादों से निपटने पर मंथन, संयुक्त घोषणा पर संशय कायम

नयी दिल्ली। पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर ईरान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच गहरे मतभेदों के कारण इस बात को लेकर शनिवार...

चेन्नई में शवगृह के अंदर रील बनाने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

 चेन्नई । चेन्नई के सरकारी स्टेनली अस्पताल के शवगृह में कथित तौर पर अवैध रूप से प्रवेश कर सोशल मीडिया रील के लिए शवों...

केशव मौर्य ने सपा पर दी तीखी प्रतिक्रिया- बोले-सपा की लाल टोपी और नीला लिबास, काली करतूतें ढकने का नया प्रयास 

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की लाल टोपी और छात्र शाखा में नीला परिधान अपनाने पर तीखी...

रैंप पर उतरी लखनऊ की विरासत, मलाइका अरोड़ा ने बढ़ाई गुलमोहर की चमक

लखनऊ। रोशनी से सजे रैंप पर जब लखनऊ की कला, कारीगरी और फैशन का संगम हुआ तो शाम यादगार बन गई।फिक्की फ्लो लखनऊ की...

बाबा नीम करोली का रोल निभाना भी एक चमत्कार था : शोभिनव सत्या

लखनऊ। नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश इन दिनों हर किसी की पहली पसंद बनी हुई है। इस फिल्म को...

श्रद्धा व सत्कार से मनाया गया श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। राजधानी के सभी गुरुद्वारों में शनिवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा व सत्कार के साथ मनाया गया। इसी...

वराह जयंती आज, भगवान विष्णु की होगी पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में भगवान विष्णु को सृष्टि के पालनहार के रूप में पूजा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब-जब धरती पर अधर्म...

लखनऊ में साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ, गोमती पुस्तक महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

  करीब 250 स्टॉलों पर मौजूद हैं 121 प्रकाशकों की हजारों पुस्तकें 12 से 20 सितंबर तक चलेगा नौ दिवसीय महोत्सव, साहित्यिक संवाद और सांस्कृतिक कार्यक्रम...

गोमती पुस्तक महोत्सव के पहले दिन सजी संगीत की सुरमयी शाम

लखनऊ। लखनऊ में शुरू हुए गोमती पुस्तक महोत्सव 2026 के पहले दिन शनिवार शाम साहित्य और पुस्तकों के साथ संगीत की भी रंगत देखने...