back to top

दिल्ली की जलमंत्री आतिशी से मिलने अस्पताल पहुंचे अखिलेश यादव, जाना हालचाल

नयी दिल्ली। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी से यहां लोक नायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल में मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। साथ ही उन्होंने कहा कि जब से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) केंद्र की सत्ता में आई है, तब से मुख्यमंत्रियों की समस्याएं बढ़ गई हैं।

अखिलेश यादव ने आम आदमी पार्टी (आप) और दिल्ली सरकार में जल मंत्री आतिशी के स्वास्थ्य के बारे में जानने के बाद संवाददाताओं से बात की। राष्ट्रीय राजधानी में पानी की किल्लत के बीच दिल्ली के लिए पानी छोड़ने की मांग को लेकर आतिशी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठी थीं, जिसके कारण मंगलवार तड़के उनकी तबीयत खराब हो गई थी।

अखिलेश यादव ने कहा, मैं दिल्ली की जल मंत्री आतिशी के स्वास्थ्य के बारे में जानने के लिए आया था। वह न केवल बहादुर हैं, बल्कि लोगों के लिए लड़ना भी जानती हैं। वह दिल्ली की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार लड़ती रही हैं। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि जब से भाजपा केंद्र की सत्ता में आई है तब से मुख्यमंत्रियों की परेशानियां बढ़ गई हैं।

उन्होंने कहा, केंद्र ने दिल्ली सरकार के साथ सबसे ज्यादा भेदभाव किया है। अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में सरकार बनाकर स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए काम किया, लेकिन उन्होंने (केंद्र सरकार ने) इसमें बाधाएं पैदा कर दीं। यादव ने यह भी दावा किया कि केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) उन लोगों को फंसा रही है जो भाजपा के लिए खतरा हैं।

यह भी पढ़े : उम्मीद है कि आप विपक्ष को बोलने का मौका देंगे, ओम बिरला के अध्यक्ष चुने जाने पर बोले राहुल गाँधी

अखिलेश यादव ने कहा, अब जब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अदालत से राहत मिलनी शुरू ही हुई थी कि उन्हें जेल से बाहर आने से रोकने के लिए फंसाया जा रहा है। सीबीआई उन लोगों को फंसा रही है जो उनके (भाजपा के) लिए खतरा हैं। यादव ने कहा, सीबीआई और अन्य संस्थाओं का दुरुपयोग करने के कारण ही लोगों ने भाजपा के खिलाफ मतदान किया है। वे किसी तरह से चुनाव हारने से बच गए। दिल्ली सरकार में कई मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल रहीं आतिशी की सेहत बिगड़ने पर उन्हें लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल के आईसीयू (सघन चिकित्सा इकाई) में भर्ती कराया गया है। हालांकि चिकित्सकों ने मंगलवार को बताया कि उनकी हालत स्थिर है।

आतिशी ने राजधानी में गहराए जल संकट के कारण 21 जून को भूख हड़ताल शुरू की थी, लेकिन मंगलवार तड़के उनकी सेहत बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराये जाने की वजह से उनकी भूख हड़ताल समाप्त हो गई।

RELATED ARTICLES

ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई बोले-होर्मुज पर नहीं वसूलेंगे टैक्स मगर सेवाओं के बदले उचित मूल्य लेना तो सामान्य है

तेहरान। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने सोमवार को कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य का प्रबंधन तटीय देशों के अधिकार में है, यहां...

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने पत्नी जेनेट के साथ किया ताजमहल का दीदार, बोले- अद्भुत कारीगरी

आगरा। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो भारत दौरे के तीसरे दिन दुनिया के सात अजूबों में शामिल ताज महल का दीदार करने...

सीएम योगी बोले- ईमानदार व्यापारियों को मिले सम्मान और त्वरित समाधान, कर प्रणाली बने सरल

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य कर विभाग को निर्देश दिए हैं कि कर संग्रह बढ़ाने के साथ-साथ ईमानदार व्यापारियों को सुविधा, सम्मान...

जेठ का चौथा बड़ा मंगल आज, फूलों से सजेंगे हनुमान मंदिर

लखनऊ। जेठ के चौथा बड़े मंगल पर राजधानी के हनुमान मन्दिर सज धजकर तैयार हो चुके है। अलीगंज के नये व पुराने हनुमान मन्दिर...

ईद-उल-अजहा : पुराने लखनऊ में रौनक, खरीदारी को निकलीं महिलाएं

लखनऊ। बकरीद के मौके को लेकर पुराने लखनऊ के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। चौक और नक्खास जैसे व्यस्त इलाकों...

लखनऊ में निकाला गया विशाल मौन जुलूस

जैन साध्वियों की संदिग्ध सड़क दुर्घटना में मृत्यु पर जैन समाज में भारी आक्रोशप्रधानमंत्री, गृहमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम एसीपी को सौंपा ज्ञापन, उच्च...

एक परिवार में टूटते हुए संबंधों की कहानी है ‘कांच के खिलौने’

अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में तीन दिवसीय नाट्य समारोह का आगाजलखनऊ। परिवार के टूटते हुए सबंधों, युवा महत्वकांक्षाओं को रेखाकिंत करता काँच के खिलौने...

शहर की साहित्यिक प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित

साहित्यकार सम्मेलन और सम्मान समारोह का आयोजनलखनऊ। हिंदी संस्थान में लब्धप्रतिष्ठ साहित्यकार श्रीकांत वर्मा की पुण्यतिथि पर आयोजित इस समारोह में साहित्यकारों और प्रबुद्ध...

कला, संवेदना और समर्पण के प्रतीक थे राजीव मिश्र

वाश चित्रकार राजीव मिश्र की प्रथम पुण्यस्मृति पर कला प्रदर्शनी एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया प्रदेश के कला और कलाकारों के संवर्धन के...