back to top

गाजियाबाद मामले पर अखिलेश यादव ने उठाई आवाज, सुप्रीम कोर्ट से संज्ञान लेने का किया आग्रह

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गाजियाबाद में एक हिंदू दक्षिणपंथी संगठन द्वारा रेलवे स्टेशन के पास झुग्गियों में रहने वाले लोगों को बांग्लादेशी घुसपैठिया बताकर उन पर हमला किए जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा प्रहार करते हुए अदालत से इस मामले में स्वत: संज्ञान लेने का आग्रह किया।

अखिलेश ने शनिवार देर रात एक्स पर एक पोस्ट में कहा, कानून हाथ में लेने का अधिकार तो सरकार को भी नहीं है, फिर उनके संगी-साथी गुर्गों को कैसे हो सकता है। इस हिंसक मामले में माननीय न्यायालय से स्वत: संज्ञान लेने का आग्रह है। सपा प्रमुख ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, आशंका की शिकायत होनी चाहिए, मनमानी हिंसा नहीं। कहीं यह भी भारतीय जमीन पार्टी का कोई खेल तो नहीं, जो जमीन खाली कराने का यह नायाब तरीका निकाल रही है।

उन्होंने आरोप लगाया, ऐसी घटनाओं से उत्तर प्रदेश की छवि खंडित हो रही है। देश की राजधानी के इतने करीब घटे इस कुकृत्य के इस पक्ष की भी जांच हो कि कहीं यह सब आपस में लड़ते दो पक्षों के बीच की लड़ाई का परिणाम तो नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री ने अंदेशा जताया, कहीं कोई लखनऊ को यह संदेश तो नहीं दे रहा है कि हमें आपके शासन-प्रशासन पर कोई भरोसा नहीं है और न ही उसका कोई डर है, इसीलिए हम ही आशंका पर आरोप लगाएंगे, हम ही डंडा चलाएंगे।

अखिलेश ने अपने इस पोस्ट के साथ एक मिनट 16 सेकंड का एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें लाठी-डंडे से लैस कुछ लोगों को गाली-गलौज करते हुए झुग्गियों को उजाड़ते और उसमें रहने वाले लोगों को पीटते देखा जा सकता है। गाजियाबाद में एक हिंदू दक्षिणपंथी संगठन ने रेलवे स्टेशन के पास झुग्गियों में रहने वाले लोगों को बांग्लादेशी घुसपैठिया बताकर उन पर हमला कर दिया और उनकी झुग्गियों को नष्ट कर दिया। पुलिस ने बताया कि मामले में हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और बादल उर्फ हरिओम सिंह को शनिवार देर रात गिरफ्तार किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के सिलसिले में हमलावर समूह के नेता समेत अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने दावा किया कि जिन लोगों पर हमला किया गया, वे बांग्लादेशी नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के ही निवासी हैं।

RELATED ARTICLES

रामराज कॉटन ने पंचा टीएम के लॉन्च के साथ ओडिशा की संथाली बुनाई परंपरा को पुनर्जीवित किया

आदिवासी वस्त्र परंपरा को समकालीन भारत तक पहुँचाया वाराणसी। रामराज कॉटन ने पंचा टीएम नाम से एक नई हैंडलूम पेशकश लॉन्च की है, जिसमें ओडिशा...

मर्दानी 3 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर से पहले सोनी मैक्स ने कैलाश सत्यार्थी के साथ बच्चों की सुरक्षा को लेकर शुरू की खास पहल

मुंबई। मनोरंजन के जरिए जरूरी सामाजिक मुद्दों पर लोगों से बात करने की अपनी कोशिश को आगे बढ़ाते हुए, सोनी मैक्स ने नोबेल शांति...

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिले डॉ. संजय कपूर

सीजन-4 के आयोजन को लेकर साझा की जानकारी, लीग के लिए किया आमंत्रित लखनऊ। यूपी टी-20 लीग के सीजन-4 के आगाज़ से पहले यूपी टी-20...

सावन की शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़े भक्त, किया जलाभिषेक

लखनऊ। सावन की शिवरात्रि पर राजधानी लखनऊ के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। भक्तों ने शिवरात्रि पर...

सावन का दूसरा बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। लखनऊ के मोहान रोड स्थित ऐतिहासिक बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में इस बार सावन के महीने में विशेष रौनक देखने को मिलेगी। 30 जुलाई...

मंगला गौरी व्रत पर सुहागिनों ने की पूजा-अर्चना

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के दूसरे मंगला गौरी व्रत की विशेष...

जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता : राजेश्वर सिंह

लखनऊ। जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता। अलग-अलग पड़ावों पर आने वाली चुनौतियां ही व्यक्ति को आगे बढ़ने और खुद को...

सूर्य ग्रहण आज, सूतक काल मान्य नहीं

लखनऊ। साल 2026 का दूसरा और बेहद खास सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को यानी बुधवार के दिन लगने जा रहा है। यह खग्रास...

भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग शुरू

लखनऊ। भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक नई फिल्म की शुरूआत हो गई है। बाराबंकी में भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग...