back to top

हमने फौजी को टिकट देकर निकाली भाजपा के आतंकवाद के मुद्दे की हवा: अखिलेश

बांदा (उप्र)। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी ने वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ एक फौजी को टिकट देकर भाजपा के आतंकवाद के मुद्दे की हवा निकाल दी है। अखिलेश ने एक चुनावी रैली में कहा   भाजपा के लोग चुनाव प्रचार के दौरान आतंकवाद की बात कर रहे हैं।

हमने वाराणसी से एक फौजी को टिकट देकर

हमने वाराणसी से एक फौजी को टिकट देकर उनके इस मुद्दे की भी हवा निकाल दी है। वह फौजी असली है, जिसने सीमा पर देश की सुरक्षा की है। भाजपा के लोग कहते हैं कि उनकी वजह से देश सुरक्षित है। लेकिन हम कहते हैं कि हमारे जवानों की वजह से ही देश सुरक्षित है। जनता को भाजपा के बहकावे में नहीं आना चाहिये।  सपा अध्यक्ष ने कहा कि अगड़ी जातियों को आरक्षण दिये जाने पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। इस बारे में विरोधी कोई भी झूठ फैला सकते हैं, कोई भी साजिश कर सकते हैं जिससे सावधान रहना होगा। अखिलेश ने लोगों से कहा कि वर्ष 2014 में बड़ेबड़े वादे करके भाजपा सत्ता में आयी और अब 2019 चल रहा है। इन पांच साल में हमारे बुंदेलखण्ड और बांदा के लोगों को क्या मिला है उसका हिसाब और आकलन करने का चुनाव है।

सपा अध्यक्ष ने झांसी से सांसद

सपा अध्यक्ष ने झांसी से सांसद केन्द्रीय मंत्री उमा भारती का नाम लिए बिना कहा   भाजपा ने गंगा साफ करने के लिये मंत्रालय बनाया था। गंगा साफ नहीं हुई, मगर वह मंत्रालय जिनको दिया गया था, उनका टिकट जरूर साफ कर दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के अन्य नेता सपाबसपारालोद गठबंधन को महामिलावट कहते हैं।   मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि यह महापरिवर्तन वाला गठबंधन है। यह दो दलों के विचारों का संगम हुआ है। यह गठबंधन परिवर्तन के साथसाथ सामाजिक न्याय का गठबंधन है। जिन्हें बरसों से न्याय नहीं मिला, यह उन्हें इंसाफ दिलाने का गठबंधन है। अखिलेश ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जिक्र करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने  ठोंको नीति  लागू की है।

यह नीति जनता और पुलिस से होती हुई

यह नीति जनता और पुलिस से होती हुई भाजपा विधायकों और सांसदों में भी आ गयी। संतकबीर नगर में सांसद ने विधायक के साथ कथित दुर्व्यवहार किया। इसलिये यह चुनाव सिर्फ चौकीदार को हटाने का ही नहीं, बल्कि  ठोकीदार  को भी हटाने का है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि इस सरकार में सिर्फ जनता ही नहीं, जानवर भी परेशान हैं। हरदोई और कन्नौज में पिछले दिनों चुनावी सभाओं के दौरान सांड के उत्पात का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने  आवारा पशुओं  के इंतजाम का वादा पूरा नहीं किया। जो सरकार जानवरों का ध्यान नहीं रख सकती, वह इंसानों का क्या रखेगी। उन्होंने कहा   हम आपको भरोसा दिलाते हैं कि हम कहीं से भी संसाधन जुटाकर पशुओं के खानेपीने और बाड़े लगाकर उन्हें सुरक्षित रखने का इंतजाम करेंगे।

RELATED ARTICLES

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: वैश्विक व्यापार विवादों से निपटने पर मंथन, संयुक्त घोषणा पर संशय कायम

नयी दिल्ली। पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर ईरान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच गहरे मतभेदों के कारण इस बात को लेकर शनिवार...

चेन्नई में शवगृह के अंदर रील बनाने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

 चेन्नई । चेन्नई के सरकारी स्टेनली अस्पताल के शवगृह में कथित तौर पर अवैध रूप से प्रवेश कर सोशल मीडिया रील के लिए शवों...

केशव मौर्य ने सपा पर दी तीखी प्रतिक्रिया- बोले-सपा की लाल टोपी और नीला लिबास, काली करतूतें ढकने का नया प्रयास 

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की लाल टोपी और छात्र शाखा में नीला परिधान अपनाने पर तीखी...

रैंप पर उतरी लखनऊ की विरासत, मलाइका अरोड़ा ने बढ़ाई गुलमोहर की चमक

लखनऊ। रोशनी से सजे रैंप पर जब लखनऊ की कला, कारीगरी और फैशन का संगम हुआ तो शाम यादगार बन गई।फिक्की फ्लो लखनऊ की...

बाबा नीम करोली का रोल निभाना भी एक चमत्कार था : शोभिनव सत्या

लखनऊ। नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश इन दिनों हर किसी की पहली पसंद बनी हुई है। इस फिल्म को...

श्रद्धा व सत्कार से मनाया गया श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। राजधानी के सभी गुरुद्वारों में शनिवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा व सत्कार के साथ मनाया गया। इसी...

वराह जयंती आज, भगवान विष्णु की होगी पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में भगवान विष्णु को सृष्टि के पालनहार के रूप में पूजा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब-जब धरती पर अधर्म...

लखनऊ में साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ, गोमती पुस्तक महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

  करीब 250 स्टॉलों पर मौजूद हैं 121 प्रकाशकों की हजारों पुस्तकें 12 से 20 सितंबर तक चलेगा नौ दिवसीय महोत्सव, साहित्यिक संवाद और सांस्कृतिक कार्यक्रम...

गोमती पुस्तक महोत्सव के पहले दिन सजी संगीत की सुरमयी शाम

लखनऊ। लखनऊ में शुरू हुए गोमती पुस्तक महोत्सव 2026 के पहले दिन शनिवार शाम साहित्य और पुस्तकों के साथ संगीत की भी रंगत देखने...