अजमेर के होटल खादिम का नाम बदला, अब इस नाम से जाना जाएगा

जयपुर। राजस्थान सरकार ने अजमेर में राज्य पर्यटन निगम के प्रसिद्ध होटल खादिम का नाम बदलकर अजयमेरू रख दिया है। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी देते हुए बताया गया कि शहर की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के उद्देश्य से यह बदलाव किया गया। राजस्थान पर्यटन विकास निगम (आरटीडीसी) ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के निर्देशों के बाद सोमवार को यह आदेश जारी किया। अजमेर के रहने वाले वासुदेव देवनानी अजमेर उत्तर सीट से विधायक हैं।

अजमेर को ऐतिहासिक रूप से अजयमेरू नाम से जाना जाता था और प्राचीन भारतीय शास्त्रों और ऐतिहासिक ग्रंथों में इस नाम का इस्तेमाल किया गया है। अजमेर सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह के लिए प्रसिद्ध है और खादिम नाम इसी से जुड़ा है। दरगाह के मौलवियों को खादिम कहा जाता है। अधिकारियों ने बताया कि देवनानी ने इससे पहले आरटीडीसी को जिला कलेक्ट्रेट के सामने स्थित होटल का नाम बदलने का निर्देश दिया था। उन्होंने कहा कि होटल का नाम अजमेर के समृद्ध सांस्कृतिक इतिहास, विरासत और पहचान को प्रतिबिंबित करना चाहिए। यह होटल पर्यटकों, अधिकारियों और स्थानीय लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है।

अधिकारियों के अनुसार, देवनानी ने अजमेर स्थित किंग एडवर्ड मेमोरियल का नाम बदलकर हिंदू दार्शनिक स्वामी दयानंद सरस्वती के नाम पर रखने का भी सुझाव दिया है। आरटीडीसी की एमडी सुषमा अरोड़ा ने निगम के निदेशक मंडल की बैठक करने के बाद होटल खादिम का नाम बदलकर अजयमेरु रखने का आदेश दिया था। अजयमेरु नाम का संबंध 7वीं शताब्दी से है, जब महाराजा अजयराज चौहान ने इस शहर की स्थापना की थी। इतिहासकारों के अनुसार, इस नाम का इस्तेमाल प्राचीन ऐतिहासिक अभिलेखों और भौगोलिक संदर्भों में भी किया गया है।

यह भी पढ़े : सर्दियों में मूली के पत्ते का करें सेवन, होंगी कई स्वास्थ्य लाभ, आइये जानें

RELATED ARTICLES

बजट सत्र में बदला सकता है आयकर कानून, मिले 6500 सुझाव

नयी दिल्ली। सरकार संसद के आगामी बजट सत्र में एक नया आयकर विधेयक पेश कर सकती है, जिसका उद्देश्य वर्तमान आयकर कानून को सरल...

चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का एलान, शमी की वापसी, देखें खिलाड़ियों की लिस्ट

मुंबई। बाएं हाथ के प्रतिभाशाली बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को शनिवार को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में चुना गया जबकि तेज गेंदबाज मोहम्मद...

आरजी कर रेप -मर्डर केस में आरोपी संजय दोषी करार, 162 दिन बाद कोर्ट ने सुनाया फैसला

कोलकाता। कोलकाता की एक अदालत ने आरजी कर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक के साथ बलात्कार और हत्या के मामले में आरोपी संजय...

Latest Articles