back to top

आगरा के फतेहाबाद से भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन,CM योगी ने जताया शोक

  • भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष नीरज परमार ने बताया कि चार बार विधायक रहे छोटेलाल वर्मा ने नोएडा के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली

आगरा। उत्तर प्रदेश में आगरा की फतेहाबाद विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक छोटेलाल वर्मा का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे। भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष नीरज परमार ने बताया कि चार बार विधायक रहे छोटेलाल वर्मा ने नोएडा के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। परिवार के सूत्रों ने बताया कि दो दिन पहले वर्मा की तबीयत अचानक खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर उन्हें नोएडा ले जाया गया, जहां उनका निधन हो गया। परिवार के अनुसार, वर्मा के तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। परमार ने बताया कि विधायक वर्मा के निधन से पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है।

वर्मा के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथने शोक व्यक्त किया और शोकाकुल परिवार को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा,जनपद आगरा के फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री छोटेलाल वर्मा जी का निधन अत्यंत दु:खद है। विनम्र श्रद्धांजलि।उन्होंने कहा, प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भी पार्टी विधायक के निधन पर शोक व्यक्त किया।

उन्होंने एक्स पर अपने शोक संदेश में कहा,आगरा के फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र से माननीय विधायक छोटेलाल वर्मा के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। चौधरी ने कहा कि उन्होंने इस कठिन और पीड़ादायक समय में वर्मा के परिजनों से बात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें ढांढस बंधाया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अपनों को खोने का दु:ख शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता और इस दु:ख की घड़ी में भाजपा परिवार पूरी संवेदना के साथ शोकाकुल परिजनों के साथ खड़ा है।

RELATED ARTICLES

यूपी के 5 लाख घरों में लगेंगे रूफटॉप सोलर, 31 मार्च 2027 से पहले करें आवेदन; मिल सकती है 1.08 लाख तक सब्सिडी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा से जोड़ने के लिए योगी सरकार ने बड़ी योजना तैयार की है। प्रधानमंत्री सूर्य...

कथा के विरोध पर धीरेंद्र शास्त्री का तंज, बोले- पहले यज्ञ में हड्डियां डालते थे राक्षस, अब सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हैं

गोंडा: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कथा और सनातन धर्म के विरोध को लेकर टिप्पणी की है। उत्तर प्रदेश के गोंडा...

अनन्या पांडे की ‘कॉल मी बे’ का दूसरा सीजन इस दिन होगा रिलीज, फिर दिखेगा बेला का बिंदास अंदाज

मुंबई: अभिनेत्री अनन्या पांडे की चर्चित वेब सीरीज 'कॉल मी बे' के दूसरे सीजन की रिलीज तारीख सामने आ गई है। करण जौहर के...

मध्य प्रदेश में पिता की हैवानियत, 6 साल की बेटी की हत्या कर पत्नी को भी किया लहूलुहान

सीधी: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी...

अनन्या पांडे की ‘कॉल मी बे’ का दूसरा सीजन इस दिन होगा रिलीज, फिर दिखेगा बेला का बिंदास अंदाज

मुंबई: अभिनेत्री अनन्या पांडे की चर्चित वेब सीरीज 'कॉल मी बे' के दूसरे सीजन की रिलीज तारीख सामने आ गई है। करण जौहर के...

बेटी राशा और बेटे के साथ महाकाल के दरबार पहुंचीं रवीना टंडन, बोलीं- आज का दिन मेरे लिए बेहद सौभाग्यशाली

उज्जैन: बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन मंगलवार को अपने दोनों बच्चों के साथ उज्जैन स्थित प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन...

ग्रीस में रोमांटिक छुट्टियां मना रहे सैफ-करीना, सनसेट के सामने दिखी शानदार केमिस्ट्री; जेह की तस्वीर भी छाई

मुंबई: बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी करीना कपूर खान और सैफ अली खान इन दिनों ग्रीस में परिवार के साथ छुट्टियों का आनंद ले रही...