back to top

अमेरिका में गौतम अदाणी पर रिश्वत देने, धोखाधड़ी के आरोप, केस दर्ज, पढ़िए पूरा मामला

न्यूयॉर्क/ नयी दिल्ली। उद्योगपति गौतम अदाणी पर अमेरिकी अभियोजकों ने भारत में सौर बिजली अनुबंध हासिल करने के लिए अनुकूल शर्तों के बदले भारतीय अधिकारियों को 25 करोड़ डॉलर की रिश्वत देने का आरोप लगाया है। अमेरिकी अभियोजकों ने अदाणी (62), उनके भतीजे सागर अदाणी और अन्य पर सौर ऊर्जा अनुबंध हासिल करने के लिए 2020 से 2024 के बीच भारतीय सरकारी अधिकारियों को 25 करोड़ डॉलर से अधिक की रिश्वत देने का आरोप लगाया। एक अनुमान के अनुसार इससे समूह को संभावित रूप से दो अरब डॉलर से अधिक का लाभ हो सकता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब उन अमेरिकी बैंकों और निवेशकों से छुपाया गया, जिनसे अदाणी समूह ने इस परियोजना के लिए अरबों डॉलर जुटाए थे। अमेरिकी कानून अपने निवेशकों या बाजारों से जुड़े विदेशों में भ्रष्टाचार के आरोपों को आगे बढ़ाने की अनुमति देता है। अदाणी समूह से इस संबंध में जानकारी हासिल करने के लिए संपर्क किया गया, लेकिन फिलहाल उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया है।

न्यूयॉर्क के पूर्वी जिले के अमेरिकी अटॉर्नी ब्रायन पीस ने बयान में कहा, प्रतिवादियों ने अरबों डॉलर के अनुबंध हासिल करने के लिए भारतीय सरकारी अधिकारियों को रिश्वत देने की एक विस्तृत साजिश रची। विभिन्न कारोबारों से जुड़े अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी, उनके भतीजे एवं अदाणी ग्रीन एनर्जी के कार्यकारी निदेशक सागर अदाणी और कंपनी के पूर्व मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रहे विनीत जैन पर प्रतिभूति धोखाधड़ी, प्रतिभूति धोखाधड़ी साजिश और वायर धोखाधड़ी की साजिश का आरोप लगाया गया है। अदाणी पर अमेरिकी प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग के एक दीवानी मामले में भी आरोप लगाए गए हैं।

अभियोग में सागर और जैन पर संघीय कानून तोड़ने के भी आरोप लगाये गये हैं। अमेरिकी अधिकारियों ने कथित साजिश के संबंध में कनाडाई पेंशन फंड सीडीपीक्यू के तीन पूर्व कर्मचारियों पर भी आरोप लगाए हैं। इसमें कहा गया कि उन्होंने ई-मेल डिलीट कर और अमेरिकी सरकार को गलत जानकारी देने के लिए सहमत होकर रिश्वत के मामले की जांच में बाधा डाली। बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में निवेश करने वाला सीडीपीक्यू अदाणी की कंपनियों में शेयरधारक है।

अदाणी समूह पर ये आरोप उसे फिर से समस्याओं में डाल सकता है। इससे पहले, अमेरिकी शोध एवं निवेश कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने समूह पर धोखाधड़ी के आरोप लगाये थे, जिससे वह अभी उबरा ही था। हिंडनबर्ग ने जनवरी 2023 में शेयरों में हेराफेरी और लेखा के स्तर पर गड़बड़ी करने के आरोप लगाये थे।अदाणी समूह ने हिंडनबर्ग के सभी आरोपों को खारिज करते हुए इसे बेबुनियाद बताया था। इन आरोपों के कारण समूह के बाजार मूल्यांकन में 150 अरब डालर का नुकसान हुआ था। हालांकि समूह उससे उबर गया और कंपनियों के शेयरों में जो नुकसान हुआ था, उसकी काफी हद तक भरपाई कर ली गयी।

अदालत के दस्तावेज के अनुसार, विशेष रूप से 17 मार्च 2023 को या उसके आसपास एफबीआई (संघीय जांच ब्यूरो) के अधिकारियों ने अमेरिका में सागर अदाणी से संपर्क किया और तलाशी वारंट के तहत उनके पास मौजूद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को अपने कब्जे में ले लिया। दस्तावेज के अनुसार, साजिश में शामिल रहे कुछ लोग गौतम अदाणी को निजी तौर पर न्यूमैरो उनो और द बिग मैन कोड नामों से बुलाते थे। वहीं उनके भतीजे कथित तौर पर रिश्वत के बारे में विशिष्ट जानकारी पर नजर रखने के लिए अपने सेलफोन का इस्तेमाल करते थे।

जिन अन्य लोगों पर आपराधिक आरोप लगाए गए हैं, उनमें रंजीत गुप्ता और रूपेश अग्रवाल शामिल हैं। ये क्रमश: एज्यूर पावर ग्लोबल के पूर्व सीईओ और पूर्व मुख्य रणनीति एवं वाणिज्यिक अधिकारी हैं। इनके बारे में अधिकारियों ने कहा कि वे कुछ रिश्वत देने के लिए सहमत हुए थे। शिकायत में उन पर संघीय प्रतिभूति कानूनों के धोखाधड़ी विरोधी प्रावधानों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है और स्थायी रूप से रोक, जुर्माना समेत अन्य प्रतिबंध लगाने का अनुरोध किया गया है। अमेरिकी प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग (एसईसी) ने बयान में कहा कि कथित साजिश के तहत अदाणी ग्रीन ने अमेरिकी निवेशकों से 17.5 करोड़ डॉलर से अधिक जुटाए और एज्यूर पावर का शेयर न्यूयॉर्क शेयर बाजार में सूचीबद्ध किया।

इसके साथ ही, न्यूयॉर्क के पूर्वी जिले के अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालय ने अदाणी, सागर अदाणी, सिरिल कैबनेस और अदाणी ग्रीन तथा एज्यूर पावर से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ आपराधिक आरोप लगाये हैं। ब्रुकलिन की एक संघीय अदालत में मामला दर्ज किया गया है। इसमें दुनिया की सबसे बड़ी सौर ऊर्जा परियोजनाओं में से एक से जुड़े रिश्वत मामले में विदेशी भ्रष्ट आचरण अधिनियम का उल्लंघन करने की साजिश के लिए पांच अन्य लोगों पर आरोप लगाये गए हैं।

RELATED ARTICLES

भारतीय दूतावास की उप प्रमुख ने अमेरिकी सांसदों से मुलाकात की, भारत-अमेरिका संबंधों पर चर्चा की

वाशिंगटन।अमेरिका में भारतीय दूतावास की उप प्रमुख नामग्या खम्पा ने अमेरिकी सांसद सारा एल्फ्रेथ से मुलाकात कर रक्षा, व्यापार तथा निवेश में सहयोग को...

ईरान युद्ध के कारण यात्रा स्थगित होने के बाद ट्रंप मई में चीन की यात्रा करेंगे

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 14 और 15 मई को चीन की यात्रा करेंगे, जहां वह चीन के अपने समकक्ष शी चिनफिंग के...

पश्चिम एशिया संकट: पूर्वी भारत से निर्यात प्रभावित, माल ढुलाई भाड़ा 80 प्रतिशत तक बढ़ा,कोलकाता बंदरगाह पर सैकड़ों कंटेनर फंसे

कोलकाता। पश्चिम एशिया में जारी संकट के कारण यूरोप जाने वाले सामान की ढुलाई की लागत (भाड़ा) में 60 से 80 प्रतिशत तक की...

चैत्र नवरात्र : भक्तों ने की महागौरी की पूजा-अर्चना, मांगी सुख-समृद्धि

लखनऊ। गुरुवार अष्टमी पर माता रानी के दर्शन के लिए मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। माता के महागौरी स्वरूप की पूजा अर्चना...

शुभ योग में राम नवमी आज, घरों व मंदिरों में होगी प्रभु श्रीराम की पूजा

लखनऊ। राम नवमी सनातन धर्म का प्रमुख त्योहार है, जो भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस साल चैत्र...

लखनऊ का रंगमंच सामूहिक प्रयासों से ही समृद्ध हुआ : सूर्यमोहन

विश्व रंगमंच दिवस आज लखनऊ। 27 मार्च को विश्व रंगमंच दिवस मनाया जाता है। मगर समय के साथ रंगमंच को पेश करने का तरीका भी...

धोखे और नैतिकता पर आधारित है नाटक गोरखधंधा

अंतराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी, लखनऊ द्वारा संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग ने विवेक मिश्रा...

श्रीकृष्ण की भक्ति से सजा चैती महोत्सव का मंच

चैती महोत्सव का सातवां दिन लखनऊ । गुरुवार को ऐशबाग रामलीला मैदान में आयोजित चैती महोत्सव में तुलसी रंगमंच पर कलाकारों ने अपनी प्रतिभा से...

16 विभूतियों को मिलेगा तिरंगा अवार्ड

30 मार्च को राय उमानाथ बलि प्रेक्षागृहलखनऊ। सामाजिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षिक संस्था एलायंस सोशल एण्ड कल्चरल सोसाइटी की अर्शफाबाद सआदतगंज लखनऊ में संपन्न हुई...