back to top

बाराबंकी में हादसा, मकान की दीवार गिरने से भाई-बहन की मौत

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के ग्राम बिछलका में बुधवार को एक मकान की कच्ची दीवार ढह जाने से वहां खेल रहे दो बच्चों की मलबे में दबकर मौत हो गई।

रामनगर थाना के प्रभारी रत्नेश कुमार ने बताया कि बुधवार को बिछलखा निवासी रामकिशोर गौतम का छह वर्षीय पुत्र अमन एवं चार वर्षीय पुत्री राधा घर पर खेल रहे थे। उन्होंने कहा कि अचानक घर की एक कच्ची दीवार गिरने से दोनों बच्चे उसके मलबे में दब गए।

उन्होंने कहा कि दोनों बच्चों को तत्काल रामनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने अमन को मृत घोषित कर दिया और राधा की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल भेज दिया। राधा की रास्ते में ही मौत हो गई।

कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी आवश्यक कार्वाई कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि मंगलवार को हुई तेज बारिश के कारण दीवार भीगी हुई थी, इसी वजह से वह गिर गई।

यह खबर पढ़े- सपा नेता आजम खान, बेटा अब्दुल्ला और पत्नी तंजीन फातिमा को सात की सजा, रामपुर कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला 

RELATED ARTICLES

रक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री के साथ 19 करोड़ से 2 एकड़ से अधिक क्षेत्र में निर्मित नौसेना शौर्य संग्रहालय के द्वितीय चरण का किया...

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब हम सुरक्षा के मोर्चे पर मजबूत होंगे तो दुनिया भी मैत्री करेगी। कमजोर के आगे कोई...

अरुण कुमार वार्ष्णेय बने लखनऊ के नए आरटीओ, संजय तिवारी आगरा भेजे गए

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने शनिवार को परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए नौ वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की है।...

एएमसी सेंटर में भव्य पासिंग आउट परेड, 125 मेडिकल अधिकारियों ने पूरा किया प्रशिक्षण

लखनऊ। आर्मी मेडिकल कोर (एएमसी) सेंटर एवं कॉलेज, लखनऊ स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग कॉलेज (ओटीसी) में मेडिकल ऑफिसर्स बेसिक कोर्स (एमओबीसी)-257 के सफल समापन पर...

हनुमान मंदिरों में उमड़ा आस्था का जन सैलाब, खूब लगे जयकारे

लखनऊ। ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले शनिवार को भी राजधानी लखनऊ के सभी हनुमान मंदिरों में पूजन दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ती...

भावनाओं को कैमरे पर दिखाना बहुत मुश्किल काम है : सृष्टि सिंह

डॉ. वाणी का किरदार सृष्टि सिंह निभा रही ह ैंलखनऊ। शो यादें अपनी परतदार कहानी और दिल को छू लेने वाले रिश्तों के जरिए...

धर्म ध्वजारोहण अनुष्ठान में सपना गोयल ने दिया नियमित सुंदरकांड पाठ का संदेश

सुंदरकांड से सभी सनातनियों का जीवन बन रहा है सुंदरलखनऊ। अयोध्या जी तीर्थ के राम जन्मभूमि परिसर में निर्मित मां दुर्गा मंदिर पर धर्म...

काकोरी के भगवान पारसनाथ धाम में होगा भव्य पंचकल्याणक महोत्सव

4 से 29 जून तक होगा आयोजन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को दिया गया आमंत्रणलखनऊ। परम पूज्य पट्टाचार्य शिरोमणि आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर...

हिन्दी प्रेमी न्यायमूर्ति डॉ. शेखर यादव किया गया सम्मानित

बाबूराव विष्णु पराड़कर रंगभारती सम्मान डॉ. अमिता दुबे कोलखनऊ। आज लखनऊ के उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान के निराला सभागार में हिन्दी पत्रकारिता की 200वीं...

501 दीपों से जगमगाया गोमती तट, दिखा दीपावली जैसा भव्य नजारा

गोमती तट पर आस्था का भव्य संगम ​सनातन महासभा द्वारा आयोजित 152वीं आदि गंगा माँ गोमती महाआरती में उमड़ा जन सैलाबलखनऊ। राजधानी के झूलेलाल वाटिका...