back to top

आम्रपाली दुबे की नई फिल्म रोजा का फर्स्ट लुक रिलीज

लखनऊ। भोजपुरी एक्ट्रेस और यूट्यूब क्वीन के नाम से मशहूर आम्रपाली दुबे इन दिनों बिग बॉस 20 में छाई हुई हैं। काजी तौकीर को लेकर किए गए अपने कमेंट और अपनी बेबाकी की वजह से वह खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. बेशक बिग बॉस हाउस में मौजूदगी उनकी लोकप्रियता में इजाफा करने का काम कर रही है तो वहीं उनकी नई फिल्म की पहली झलक भी सामने आ गई है. आम्रपाली दुबे बिग बॉस में हैं लेकिन उनकी फिल्म के मेकर्स ने उनकी अपकमिंग फिल्म रोजा का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया है। बिग बॉस से पहले आम्रपाली दुबे भोजपुरिया बवाल में भी नजर आ चुकी हैं, जहां उनके अंदाज और मौजूदगी ने दर्शकों का ध्यान खींचा था. अब बिग बॉस में उनकी मौजूदगी के बीच उनकी फिल्म रोजा का फर्स्ट लुक सामने आना उनके फैन्स के लिए किसी खास सरप्राइज से कम नहीं है. रोजा के फर्स्ट लुक पोस्टर में मंदिर, धार्मिक आस्था और सामाजिक संघर्ष की झलक देखने को मिल रही है. पोस्टर को देखकर समझा जा सकता है कि फिल्म की कहानी सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें आस्था, सामाजिक सरोकार और संघर्ष जैसे पहलुओं को भी प्रमुखता दी गई है. फिल्म के निमार्ता अमित सिंह चौहान हैं, जबकि निर्देशन इश्तियाक शेख बंटी कर रहे हैं. फिल्म में आम्रपाली दुबे के साथ आजम शेख, ज्योति मिश्रा, अमित शुक्ला, अयाज खान, जे. नीलम, विद्या सिंह, संतोष श्रीवास्तव, स्लेशा मिश्रा, नीलम पाण्डेय और अनु ओझा नजर आएंगे। फिल्म का संगीत ओम झा खा है. अब आम्रपाली के फैन्स की नजर दो जगह है, बिग बॉस के घर में उनका सफर कितना आगे जाता है और सिनेमाघरों में ह्यरोजा’ किस अंदाज में दर्शकों के सामने आती है।

RELATED ARTICLES

पुस्तक मेला : किताबों में तलाश रहे युवा सफलता का मंत्र

छींटाकशी के बीच साहित्य परिषद का काव्य समारोह और विमोचन लखनऊ। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। अपनी तैयारी को इतनी धार दो कि...

समय से पहले और भाग्य से अधिक किसी को कुछ नहीं मिलता : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज ने आज याहियागंज दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि...

नृत्य कार्यशाला में बच्चों ने सीखे कथक के गुर

लखनऊ। महाराजा बिजली पासी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आशियाना, लखनऊ एवं बिरजू महाराज कथक संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में दस दिवसीय प्रस्तुतिपरक कथक नृत्य कार्यशाला...

न्याय मिलने तक अंकिता भंडारी के परिवार के साथ खड़ी रहेगी कांग्रेस: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी के माता-पिता को हिरासत में लिए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को सरकार पर...

भाजपा और निर्वाचन आयोग मतदाता सूची में हेरफेर के लिए मिलकर कर रहे हैं काम : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं निर्वाचन आयोग पर मतदाता सूची में कथित हेरफेर...

PM मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन किया

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लद्दाख में हवाई अड्डे के बुनियादी ढांचे और सामरिक सड़क संपर्क...

नीट-पीजी: प्रश्न उजागर करने संबंधी याचिका पर न्यायालय का केंद्र को नोटिस

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार से उस याचिका पर जवाब मांगा, जिसमें नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों द्वारा...

साइबर ठगी से बचाव के लिए लखनऊ पुलिस की पहल, उटर गोमती नगर में छात्रों को किया जागरूक

लखनऊ। डिजिटल अपराधों पर अंकुश लगाने और विद्यार्थियों को साइबर ठगी के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के पूर्वी जोन...

‘धमाल विद पति पत्नी और पंगा सीजन 2’ की 5 मजबूत और 5 कमजोर कड़ियां

मुंबई। टेलीविजन पर सेलिब्रिटी रियलिटी शोज का फॉर्मूला हमेशा दर्शकों को लुभाता रहा है, खासकर तब जब परदे के पीछे की निजी जिंदगी और...