back to top

आमिर खान ग्रैंड तरीके से मनाएंगे अपनी अम्मी के 90वें जन्मदिन का जश्न! देश के अलग अलग शहरों से परिवार और दोस्तों को दिया है निमंत्रण

आमिर खान की अम्मी के 90वें जन्मदिन का खास जश्न! विभिन्न शहरों से लाए जा रहे हैं 200+ परिवार के सदस्य!

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपनी अम्मी के 90वें जन्मदिन को बेहद खास बनाने की प्लानिंग में हैं। दरअसल, 13 जून को जन्मदिन मनाने के लिए वह अलग-अलग शहरों से कुल 200 से ज्यादा परिवार के सदस्यों को लेकर आने वाले हैं।

आमिर के एक नजदीकी सोर्स ने कहा है, “आमिर खान 13 जून को अपनी मां का जन्मदिन मनाने के लिए अलग अलग शहरों से 200 से ज्यादा परिवार के सदस्यों और दोस्तों को ला रहे हैं। पिछले 1 साल से उनकी तबीयत ठीक नहीं है। आप जब उनकी तबीयत ठीक हो गई है तब सभी एक बड़ा गेट टूगेदर करने की तैयारी कर रहे हैं। इस खास दिन का जश्न मनाने के लिए भारत भर से परिवार और दोस्तों को लाया जाएगा। इस मौके पर लोग बनारस, बेंगलुरु, लखनऊ, मैसूर और दूसरे राज्यों से आ रहे हैं। यह कहना होगा कि आमिर खान की मां का जन्मदिन उनके मुंबई रेसिडेंस में एक ग्रैंड सेलिब्रेशन होने वाला है।

आमिर खान एक ऐसे एक्टर हैं जो अपनी मां जीनत हुसैन से बेहद प्यार करते हैं, इतना ही नहीं सुपरस्टार उनके साथ एक खास बॉन्ड भी शेयर करते हैं। एक्टर अपनी मां से बेहद करीब हैं। वे अक्सर अपनी फिल्मों और स्क्रिप्ट्स के लिए उनसे अप्रूवल लिया करते हैं। कहा जाए तो उनकी मां उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में एक अहम रोल अदा करती हैं। आमिर खान ने अपनी मां को पवित्र हज यात्रा के लिए मक्का ले जाकर उनसे किया वादा पूरा किया। इतना ही नहीं एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी बुजुर्ग मां की देखभाल के लिए अपने करियर से ब्रेक लेने का फैसला किया था।

RELATED ARTICLES

मैं नाबालिग नहीं हूं, कुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा ने शादी के बाद विरोधियों को दिया जवाब

प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान अपनी मुस्कान और रुद्राक्ष की माला बेचते हुए वीडियो से रातों-रात चर्चा में आईं मोनालिसा भोंसले एक बार...

जीनत अमान ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए बोलीं- मैं कभी भी एक अच्छी डांसर नहीं रहीं

नयी दिल्ली। अभिनेत्री जीनत अमान का कहना है कि वह कभी भी एक अच्छी डांसर नहीं रहीं। उन्होंने बताया कि जल्द ही फिल्मकारों को...

सलमान खान की नई पैन-इंडिया फिल्म की चर्चा, नयनतारा संग बन सकती है पहली जोड़ी

मुंबई । बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म गलवान की लड़ाई को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी बीच उनके एक...

अकीदत से अदा की गयी अलविदा की नमाज, मांगी अमन-चैन की दुआ

लखनऊ। माह-ए-रमजान के अंतिम शुक्रवार को शहर की इबादतगाहों पर अकीदत के साथ अलविदा की नमाज अदा की गई। नमाजियों ने मुल्क की तरक्की...

नवरात्र : लखनऊ के 7 देवी मंदिरों में दर्शन करने से पूरी होती है मनोकामना

7 मंदिरों में दर्शन जरूर करना चाहिएलखनऊ। चैत्र नवरात्रि की तैयारियां शुरू हो चुकी है। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से...

नवरात्र से तीन राशियों पर बनी रहेगी मां दुर्गा की कृपा

नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती हैलखनऊ। चैत्र नवरात्र हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक मानी...

पुस्तकें मित्र, मार्गदर्शक और गुरु : योगेंद्र उपाध्याय

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला प्रारंभ 22 मार्च तक होंगे भव्य साहित्यिक, सांस्कृतिक आयोजन लखनऊ। पुस्तकें मित्र, मार्गदर्शक और गुरु सरीखी हैं। इस पुस्तक मेले...

ऋषि का सद्साहित्य नैतिक शिक्षा प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

459वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत आर्यकुल कॉलेज आॅफ मैनेजमेंट,...

जैन दर्शन के सिद्धांत आज भी मानवता के लिए प्रासंगिक

जैन दर्शन और साहित्य विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न लखनऊ। उत्तर प्रदेश जैन विद्या शोध संस्थान, लखनऊ तथा बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू)...