back to top

आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, कपिल सिब्बल की उम्र वाली दलील भी नहीं आई काम; हाई कोर्ट में फिर लड़नी होगी कानूनी लड़ाई

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की गिरफ्तारी और न्यायिक हिरासत को चुनौती देने वाली उनकी याचिका पर शीर्ष अदालत ने सुनवाई करने से इनकार कर दिया। अदालत ने याचिका को इलाहाबाद हाई कोर्ट भेजते हुए वहां पहले सुनवाई कराने को कहा है। आजम खान की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने उनकी उम्र 80 साल होने और लगातार प्रताड़ित किए जाने की दलील दी, लेकिन इससे सुप्रीम कोर्ट का रुख नहीं बदला।

कपिल सिब्बल ने अदालत में क्या दलील दी?

आजम खान की ओर से पेश कपिल सिब्बल ने अदालत को बताया कि उनके मुवक्किल 80 वर्ष के हैं और उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आजम खान को जेल से रिहा होते ही ईडी ने वर्ष 2019 के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया। सिब्बल ने आरोप लगाया कि इस कार्रवाई का मकसद आजम खान को अगले चुनाव में हिस्सा लेने से रोकना है।

सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट जाने को कहा

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने कहा कि आजम खान को पहले हाई कोर्ट में अपनी बात रखनी चाहिए। शीर्ष अदालत ने उनकी याचिका इलाहाबाद हाई कोर्ट भेज दी और वहां 16 नवंबर तक सुनवाई का अनुरोध किया है।

जमानत के बाद जेल से निकलते ही हुई थी गिरफ्तारी

आजम खान को 31 अक्टूबर को इलाहाबाद हाई कोर्ट से दो पैन कार्ड से जुड़े मामले में जमानत मिली थी। इसके बाद उन्हें रामपुर जेल से रिहा किया गया था। वह करीब 11 महीने बाद जेल से बाहर आए थे, लेकिन रिहाई के तुरंत बाद ईडी ने उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग और जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मामले में हिरासत में ले लिया।

ईडी आजम खान को गाजियाबाद लेकर पहुंची थी। वहां चिकित्सकीय जांच के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इसके बाद उन्हें डासना जेल में रखा गया। ईडी की गिरफ्तारी और न्यायिक हिरासत के खिलाफ आजम खान ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था, लेकिन वहां से भी उन्हें फिलहाल राहत नहीं मिल सकी है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में श्रद्धा दुबे जैसा एक और मामला! आर्केस्ट्रा डांसर के आरोपों में उलझा युवक, मौत से पहले वीडियो में बोला- पुलिस ने दी...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में युवक की आत्महत्या का मामला सामने आया है। ठाकुरगंज क्षेत्र के लालाबाग निवासी देशराज उर्फ मनीष ने...

यूपी में 26 जनवरी तक जारी रहेगा सरकारी नौकरियों का अभियान, हर पांचवें दिन होगा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम: योगी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को सरकारी नौकरी देने के अभियान को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि...

पीलीभीत में महज 200 रुपये के लिए दिव्यांग युवक की पिटाई, इलाज के दौरान मौत; परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में 200 रुपये के विवाद में एक दिव्यांग युवक के साथ कथित तौर पर मारपीट किए जाने का...

सुबह खाली पेट भीगे चने खाने से मिल सकते हैं सेहत को कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका

नई दिल्ली: सुबह का नाश्ता दिनभर की ऊर्जा और पोषण के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। रात के भोजन और सुबह के...

औषधीय गुणों से भरपूर है काला जीरा, वजन से लेकर पाचन तक में बताए जाते हैं फायदे; जानिए इस्तेमाल का तरीका

नई दिल्ली: भारतीय रसोई में जीरे का इस्तेमाल आमतौर पर भोजन में तड़का लगाने और स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन सामान्य...

तुलसी और शहद की चाय पीने से मिल सकते हैं कई फायदे, जानिए इम्युनिटी से लेकर दिल की सेहत तक इसका असर

नई दिल्ली: तुलसी को भारतीय घरों में औषधीय गुणों वाला पौधा माना जाता है। वहीं, शहद का इस्तेमाल भी लंबे समय से घरेलू नुस्खों...