back to top

आई फ्लू वायरस आंखें लाल कर रहा है। चिंता की बात नहीं -डॉ.आशुतोष शुक्ला

अंबेडकरनगर

आई फ्लू देश में मॉनसून अपने चरम है। मॉनसून के मौसम में बीमारियों ने भी दस्तक देना शुरू कर दिया है। डेंगू के अलावा इस बार आई फ्लू भी कहर बरसा रहा है। 19 साल बाद देश में फिर से आई फ्लू तेजी से फैल रहा है। संक्रमण की वजह एडिनो वायरस पाया गया है। सत्य साईं क्लीनिक के प्रमुख डॉक्टर आशुतोष शुक्ला ने कहा कि अभी जनपद में आई फ्लू का पीक चल रहा है और अगले कुछ दिनों तक यह जारी रहेगा। उसके बाद ही यह डाउन होगा। कुछ लोगों में वायरस और बैक्टीरिया का डबल संक्रमण भी मिला है।

ऐसे लोगों में एंटीबायटिक और डॉक्टर की सलाह पर स्टेरॉयड की जरूरत पड़ती है। डॉ आशुतोष शुक्ला का कहना है कि आंखों पर अटैक करने वाला यह वायरस आम तौर पर सूजन पैदा करता है, जिसे आमतौर पर कंजंक्टिवाइटिस के रूप में जाना जाता है। यह उतना हानिकारक नहीं है। यह वायरस आंखों को नुकसान नहीं पहुंचाता है और केवल कंजंक्टिवा की सतही परत को प्रभावित करता है, जो आंखों की रक्षा करने वाली झिल्ली है। एक्सपर्ट्स डॉ आशुतोष शुक्ला का कहना है कि ‘अगर किसी मरीज की आंखों में ज्यादा तकलीफ नहीं हो रही है तो उसे ज्यादा इलाज की भी जरूरत नहीं है।

दो सप्ताह में वायरस का असर खत्म हो जाएगा।’उन्होंने कहा कि स्टेरॉयड का इस्तेमाल बहुत संभल कर करना चाहिए। बिना डॉक्टर की सलाह के इसे नहीं लेना चाहिए। स्टेरॉयड लेने से 10 पर्सेंट लोगों में आंखों का प्रेशर बढ़ जाता है। इसलिए अपने मन से स्टेरॉयड बिल्कुल न लें। हालांकि डॉक्टर का यह भी कहना है कि लगभग 20 पर्सेंट लोगों में डबल संक्रमण देखा गया है, जिसमें वायरस के साथ बैक्टीरियल इन्फेक्शन है। वायरस एडिनो है तो बैक्टीरिया स्टेफिलोकोकस है। इसमें मरीज के आंख से पीले रंग का पानी निकलता है, ऐसे में इलाज की जरूरत होती है। बाकी सब अपने आप ठीक हो जाते हैं।

आई फ्लू के संक्रमण में एडिनो वायरस के कारण आंखें लाल हो जाती हैं। साथ ही आंखों में सूजन, आंखों से पानी या चिपचिपा पदार्थ निकलता है। आंखों में जलन और खुजली महसूस होना, रोशनी के प्रति संवेदनशीलता और नींद लेकर उठने पर पलकों पर पपड़ी जमने सहित कई परेशानियां देखने को मिलती है। संक्रमित बच्चों को डॉक्टर स्कूल और भीड़-भाड़ वाली जगह पर नहीं जाने की सलाह दे रहे हैं।जनपद में अचानक कंजंक्टिवाइटिस का प्रकोप देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में गुलाबी आंखों के मामले सामने आ रहे हैं।’ सलाह में सभी से नियमित रूप से अपने हाथ धोने और नंगे या बिना धोए हाथों से अपनी आंखों को छूने से बचायें।

RELATED ARTICLES

सर्दियों में एड़ियों की दरारें भरें, अपनाएं ये आयुर्वेदिक तरीके

सर्दी का मौसम आते ही शुष्क हवाएं पूरे शरीर को प्रभावित करती हैं। ठंडी हवा की वजह से चेहरा, हाथ-पैर और एड़ी फटने की...

स्किन और बालों के लिए लाभकारी है गंधक, जानिए सेवन की विधि

नई दिल्ली। कुछ खनिज या रासायनिक तत्व ऐसे होते हैं, जिनका इस्तेमाल खेतों से लेकर पटाखों तक में किया जाता है, लेकिन वही रसायन...

विद्यार्थी एकादश ने मैच जीता आयुर्वेद एकादश ने दिल जीता : कमलेश श्रीवास्तव

अयोध्या। आयुर्वेद के चिकित्सक व क्रिकेट का ककहरा सीखने वाले विद्यार्थियों के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का होना ना केवल एक सराहनीय पहल है...

हम लोग पेड़ से आए हैं, पिंजरे से नहीं आये हैं…

उर्दू अकादमी में मुशायरे-कवि सम्मेलन का आयोजनलखनऊ। राहत सेवा संस्थान की ओर से उर्दू अकादमी में मुशायरे-कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता वासिफ...

पहली बार ‘अभिज्ञान शाकुंतलम’ में अभिनय किया : मंजू बृजनंदन शर्मा

छोटे पर्दे पर काम से मिल रही संतुष्टि : मंजू बृजनंदन शर्माभारतीय सेना में डॉक्टर बनने का सपना देखने वाली मंजू बृजनंदन शर्मा आज...

डिमेंशिया की पीड़ा और पिता-पुत्री के रिश्ते की डोर में बंधा डैडी

बीएनए के स्वर्ण जयंती समारोह का दूसरे दिन नाटक डैडी व पूर्णावतार का मंचनलखनऊ। लखनवी रंगमंच के लिए सोमवार का दिन बेहद खास रहा।...

हरि जसु रे मना गाइ ले जो संगी है तेरो…

गुरु तेग बहादर जी महाराज के 405वां प्रकाश पर्व पर सजा विशेष दीवानलखनऊ। धन-धन साहिब श्री गुरु तेग बहादर जी महाराज के 405वां प्रकाश...

नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की…

राजाबाजार में श्रीमद्भागवत कथा का चौथा दिन श्रीकृष्ण जन्म व नंदोत्सव की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु लखनऊ। लखनऊ हरिश्चंद्र वंशीय समाज महिला समिति 'सुहासिनी' के...

स्पष्टता ही सफलता की कुंजी है : डॉ किरण बेदी

फिक्की फ्लो लखनऊ ने 2026-27 के लिए 'चेंज आॅफ गार्ड' समारोह मनाया लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपना 'चेंज आॅफ गार्ड' समारोह मनाया, जिसमें...