back to top

दो दिन के गोरखपुर-वाराणसी दौरे पर PM Modi

PM Modi गीता प्रेस गोरखपुर के शताब्दी समारोह में होंगे शामिल

गीताप्रेस के शताब्दी वर्ष समारोह के औपचारिक समापन समारोह में सात जुलाई को PM Modi प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन के दृष्टिगत तैयारी तेज हो गई है। पंडाल व मंच बनकर लगभग तैयार हो गए हैं। प्रधानमंत्री दिन में 2:30 बजे गीताप्रेस पहुंचेंगे और 3:15 बजे तक वहां रहेंगे।

इस दौरान वह लीला चित्र मंदिर का दर्शन करेंगे ट्रस्टियों के साथ फोटो सेशन के बाद बैठक करेंगे। इसके बाद लोगों को संबोधित करेंगे। उनके हाथों पहली बार आर्ट पेपर पर प्रकाशित चित्रमय शिवपुराण का विमोचन कराने की तैयारी है।पंडाल व मंच लगभग तैयार हो गया है।

मंच के पीछे व पंडाल का ऊपरी पर्दा तिरंगे के रंग में है। 28 फीट लंबे व 24 फीट चौड़े मंच पर चार एसी लगाए गए हैं। पंडाल में 10 पंखे भी लगे हैं। साथ ही सात पंखे व 20 कूलर की व्यवस्था की गई, जो पंडाल व अन्य जगहों पर लगाए जाएंगे।

पंडाल में दोनों तरफ 18 एलईडी हाईमास्ट भी लगाया गया है। सुरक्षा अधिकारियों के लिए मुख्य पंडाल के बगल में एक और पंडाल बनाया गया है। भवन के दीवारों की रंगाई-पोताई अंतिम चरण में है। लीला चित्र मंदिर के चित्रों की सफाई के बाद यहां अब कर्मियों के जाने पर भी रोक लगा दी गई है।

चप्पे-चप्पे की हुई जांच

PM Modi Gorakhpur Visit एसपीजी व सुरक्षा कर्मियों ने गीताप्रेस के चप्पे-चप्पे की जांच की। फुलवारी, लीला चित्र मंदिर व पूरे परिसर में हर जगह मेटल डिटेक्टर से जांच की। गेट से लेकर अंदर तक बड़ी संख्या में सुरक्षा अधिकारी व सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। बाहरी लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी गई है।

क्या कहते हैं गीताप्रेस के प्रबंधक

गीताप्रेस के प्रबंधक डा. लालमणि तिवारी ने बताया कि गीताप्रेस में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर खुशी का माहौल है। शताब्दी वर्ष भी अविष्मरणीय हो गया। इसका उद्घाटन तत्कालीन राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने किया था और समापन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। तैयारी लगभग पूरी हो गई है। पीएम के स्वागत के लिए ट्रस्टी व कर्मचारी पूरे उत्साह से तैयार हैं।

RELATED ARTICLES

एकेटीयू के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 24 से

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध संस्थानों के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया...

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की बड़ी जीत

शिवेंद्र सिंह जीत के जश्न में डूबे कार्यकर्ता : बंगाल में नगर निकायों के बाद अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस...

प्रकृति का रौद्र रूप हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखण्ड एवं उत्तर प्रदेश में जल प्रलय

देश में बारिश का कहर जारी है। बारिश, भूस्खलन और बाढ़ के चलते यहां 20 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है।...

यूपी में 15 सीनियर आईपीएस अधिकारियों के तबादले, तरुण गाबा बने लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर

1995 बैच के आईपीएस अधिकारी अमरेन्द्र के. सेंगर को लखनऊ पुलिस कमिश्नर पद से हटाकर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना (इंटेलिजेंस) बनाया गया है। लखनऊ। उत्तर प्रदेश...

फेसबुक से PM मोदी की पोस्ट हटाने पर आईटी मंत्रालय ने मेटा को किया तलब

नयी दिल्ली। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (मेइटी) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक 'पोस्ट' सोशल मीडिया मंच फेसबुक से हटाए जाने के मामले...

इंस्टामार्ट के सीईओ अमितेश कुमार झा ने इस्तीफा दिया,नंदिता सिन्हा लेंगी उनकी जगह

नयी दिल्ली। स्विगी के स्वामित्व वाले त्वरित वाणिज्य मंच इंस्टामार्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमितेश कुमार झा ने इस्तीफा दे दिया है। कंपनी...

भारतीय टेस्ट टीम में पहली बार शामिल हुए एमपी के ऑफ स्पिनर सारांश जैन, श्रीलंका दौरे के लिए टीम का ऐलान

नयी दिल्ली। मध्य प्रदेश के अनुभवी आॅफ स्पिनर सारांश जैन को श्रीलंका में होने वाली श्रृंखला के लिए मंगलवार को पहली बार भारतीय टेस्ट...

ओवरएज UPPCS अभ्यर्थियों ने कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर को सौंपा ज्ञापन, 2 अतिरिक्त अवसर की छूट देने की उठाई मांग

कोरोना काल, पाठ्यक्रम बदलाव और नई भर्ती नियमावली 2026 का हवाला देकर मंत्रियों व जनप्रतिनिधियों को सौंपा ज्ञापन लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग...

लंबी कूद में श्रीशंकर और सत्यनाथन, 110 मीटर बाधा दौड़ में शिर्से फाइनल में पहुंचे

ग्लास्गो। भारत के मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाने के लिए केवल एक ही प्रयास किया तो...