back to top

उप्र की 13 लोकसभा सीटों पर तीन बजे तक 46.17 प्रतिशत मतदान

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर रविवार को सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया और तीन बजे तक 46.17 प्रतिशत मतदान हुआ।

तीन बजे तक महाराजगंज में 52.40 प्रतिशत

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के मुताबिक तीन बजे तक महाराजगंज में 52.40 प्रतिशत, गोरखपुर में 46.91, कुशीनगर में 47.90 प्रतिशत, देवरिया में 45.26, बांसगांव में 44.92, घोसी में 45.32, सलेमपुर में 43, बलिया में 42.56, गाजीपुर में 45.89, चंदौली में 45, वाराणसी में 43.71, मिर्जापुर में 50.01 और राबर्ट्सगंज में 47.30 प्रतिशत मतदान हुआ । चंदौली में भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं के बीच हिंसा की खबर है।

चंदौली के सकटिया गांव में हिंसा होने की की जानकारी

इस बारे में सहायक निर्वाचन अधिकारी बीडीआर तिवारी ने बताया कि चंदौली के सकटिया गांव में हिंसा होने की की जानकारी मिली थी लेकिन पुलिस दल समय पर पहुंच गया और स्थिति पूरी तरह से सामान्य हो गई है। इस घटना को संज्ञान में लिया गया है और दोषियों के खिलाफ कार्वाई की जाएगी। चंदौली के अलीगंज पुलिस स्टेशन के ताराजीवन पुर गांव में दलितों की उंगली में चुनाव से पहले से ही स्याही लगा दिए जाने की खबर पर उन्होंने कहा, इस घटना को संज्ञान में लिया गया है और प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। प्रथमदृष्टया एक राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं का नाम सामने आ रहा है, प्रशासन ने लोगों को निर्भीक होकर मतदान करने के लिए कहा है।

कुछ जगह से ईवीएम में खराबी की शिकायत भी आई

तिवारी ने कहा कि कुछ जगह से ईवीएम में खराबी की शिकायत भी आई थी जिसे ठीक कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि गोरखपुर, मिर्जापुर, वाराणसी और मऊ में कुछ स्थानों पर मतदान वहिष्कार की भी खबरे आई हैं जहां अधिकारियों को भेजा गया है। इस चरण में वाराणसी के अलावा गाजीपुर, मिर्जापुर, महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, चंदौली और रॉबट्र्सगंज सीटों के लिए मतदान हो रहा है। इस चरण में कुल 167 प्रत्याशी मैदान में हैं।

सातवें चरण में प्रधानमंत्री मोदी के

सातवें चरण में प्रधानमंत्री मोदी के अलावा केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा (गाजीपुर), अनुप्रिया पटेल (मिर्जापुर), प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय (चंदौली), पूर्व केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री आर.पी.एन. सिंह (कुशीनगर) जैसी सियासी हस्तियों का भाग्य तय होगा। सातवें चरण में भाजपा 11 सीटों पर जबकि उसकी सहयोगी अपना दलसोनेलाल मिर्जापुर और रॉबट्र्सगंज सीटों पर चुनाव लड़ रहा है। पिछले लोकसभा चुनाव में सातवें चरण की सभी 13 सीटों पर भाजपा और उसके सहयोगी ने ही जीत दर्ज की थी। इस चरण में 167 उम्मीदवार मैदान में हैं। सबसे ज्यादा 26 प्रत्याशी वाराणसी में ताल ठोक रहे हैं। इस चरण में दो करोड़ 32 लाख से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। मतदान के लिए 13979 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं ।

RELATED ARTICLES

स्विगी ने खाद्य सुरक्षा संबंधी शिकायतों के लिए समर्पित हेल्पलाइन की शुरू

नयी दिल्ली। खाद्य व पेय पदार्थों की आनलाइन आर्डर पर आपूर्ति करने वाले मंच स्विगी ने ग्राहकों के लिए एक समर्पित हेल्पलाइन शुरू करने...

हाफ मैराथन के दौरान पूर्व वैज्ञानिक की दिल का दौरा पड़ने से मौत

पुणे। महाराष्ट्र के सातारा जिले में हाफ मैराथन के दौरान पुणे के 65 वर्ष के एक पूर्व वैज्ञानिक की दिल का दौरा पड़ने से...

वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर घटा लेकिन निचले इलाकों में अब भी बाढ़ जैसे हालात

वाराणसी / लखीमपुर खीरी / बाराबंकी । वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर रविवार को घट गया लेकिन शहर के निचले इलाकों और वरुणा...

हरतालिका तीज 14 को, सुहागिने पति के लिए रखेंगी निर्जला व्रत

लखनऊ। हरतालिका तीज का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण व्रतों में से एक माना जाता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी...

गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज की 82वीं व्यास पूजा को भक्तों ने श्रद्धापूर्वक मनाया

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी परम पूज्य गोपाल कृष्ण गोस्वामी जी महाराज की 82 वीं व्यास पूजा (आविर्भाव दिवस) सम्पूर्ण विश्व...

बुद्ध संस्कृति एवं उपदेशों पर आधारित नृत्य-नाटिका ने मोहा मन

लखनऊ। बुद्धिस्ट आर्ट्स एंड कल्चरल फाउंडेशन, काकोरी, लखनऊ द्वारा विद्यार्थियों को भारतीय बौद्ध साहित्य, कला एवं संस्कृति की समृद्ध विरासत से जोड़ने के उद्देश्य...

एकल नृत्य प्रतियोगिता में अर्पिता प्रथम, श्रेया सिंह रही द्वितीय

लखनऊ। एकल नृत्य प्रतियोगिता में अर्पिता और श्रेया के बाद संस्कृति एवं आस्था ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार कृति, सिक्की, ऋचा एवं...

सत्ता और अहंकार की कहानी ने छोड़ी गहरी छाप

नाटक कथा एक कंस की ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध लखनऊ। संकृति मंत्रालय भारत सरकार के सययोगा से नाट्य संस्था भरत रंग, लखनऊ द्वारा...

डिजिटल मूविंग झांकी में श्रीकृष्ण ने अघासुर का किया वध

8 सितंबर को कालिया मर्दन की झांकी एवं बच्चों के नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता का आयोजन लखनऊ। मित्तल परिवार की ओर से अमीनाबाद रोड स्थित...