back to top

दोपहर एक बजे तक उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर 38. 78 प्रतिशत मतदान

लखनऊ।  लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आठ सीटों के लिए गुरुवार दोपहर एक बजे तक करीब 38 . 78 फीसदी मतदान हुआ है। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ।

एक बजे तक 38 . 78 फीसदी मतदान

दोपहर एक बजे तक 38 . 78 फीसदी मतदान हुआ है। दोपहर एक बजे तक 41 . 60 प्रतिशत मतदान सहारनपुर में हुआ जबकि गाजियाबाद में 33 . 20 प्रतिशत, मुजफ्फरनगर में 37 . 60 प्रतिशत, बिजनौर में 40 . 80 प्रतिशत, कैराना में 39 . 80 प्रतिशत, मेरठ में 40 . 60 प्रतिशत, गौतमबुद्ध नगर में 38 . 60 प्रतिशत तथा बागपत में 38 प्रतिशत मतदान हुआ। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुए मतदान में प्रारंभ से ही लोगों का जोशो-खरोश देखने को मिल रहा है। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है।

वोट शाम छह बजे तक पड़ेंगे

वोट शाम छह बजे तक पड़ेंगे। पहले चरण में लगभग डेढ करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 82, 24, 000 पुरुष तथा 68, 39, 000 महिलाएं शामिल हैं। इस चरण के लिए कुल 6716 मतदान केंद्र और 16581 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। पहले चरण के चुनाव में केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह (गाजियाबाद) तथा महेश शर्मा (गौतम बुद्घ नगर) के साथ साथ रालोद प्रमुख अजित सिंह (मुजफ्फरनगर) और उनके बेटे जयंत चौधरी (बागपत) समेत कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर लगी है।

RELATED ARTICLES

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: वैश्विक व्यापार विवादों से निपटने पर मंथन, संयुक्त घोषणा पर संशय कायम

नयी दिल्ली। पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर ईरान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच गहरे मतभेदों के कारण इस बात को लेकर शनिवार...

चेन्नई में शवगृह के अंदर रील बनाने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

 चेन्नई । चेन्नई के सरकारी स्टेनली अस्पताल के शवगृह में कथित तौर पर अवैध रूप से प्रवेश कर सोशल मीडिया रील के लिए शवों...

केशव मौर्य ने सपा पर दी तीखी प्रतिक्रिया- बोले-सपा की लाल टोपी और नीला लिबास, काली करतूतें ढकने का नया प्रयास 

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की लाल टोपी और छात्र शाखा में नीला परिधान अपनाने पर तीखी...

रैंप पर उतरी लखनऊ की विरासत, मलाइका अरोड़ा ने बढ़ाई गुलमोहर की चमक

लखनऊ। रोशनी से सजे रैंप पर जब लखनऊ की कला, कारीगरी और फैशन का संगम हुआ तो शाम यादगार बन गई।फिक्की फ्लो लखनऊ की...

बाबा नीम करोली का रोल निभाना भी एक चमत्कार था : शोभिनव सत्या

लखनऊ। नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश इन दिनों हर किसी की पहली पसंद बनी हुई है। इस फिल्म को...

श्रद्धा व सत्कार से मनाया गया श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। राजधानी के सभी गुरुद्वारों में शनिवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा व सत्कार के साथ मनाया गया। इसी...

वराह जयंती आज, भगवान विष्णु की होगी पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में भगवान विष्णु को सृष्टि के पालनहार के रूप में पूजा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब-जब धरती पर अधर्म...

लखनऊ में साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ, गोमती पुस्तक महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

  करीब 250 स्टॉलों पर मौजूद हैं 121 प्रकाशकों की हजारों पुस्तकें 12 से 20 सितंबर तक चलेगा नौ दिवसीय महोत्सव, साहित्यिक संवाद और सांस्कृतिक कार्यक्रम...

गोमती पुस्तक महोत्सव के पहले दिन सजी संगीत की सुरमयी शाम

लखनऊ। लखनऊ में शुरू हुए गोमती पुस्तक महोत्सव 2026 के पहले दिन शनिवार शाम साहित्य और पुस्तकों के साथ संगीत की भी रंगत देखने...