back to top

21 घंटे की विसर्जन यात्रा के बाद मुंबई की प्रसिद्ध गणपति प्रतिमाएं समुद्र तट तक पहुंचीं

मुंबई । विश्व प्रसिद्ध गणेशोत्सव के बाद लोगों ने अपने आराध्य देवता गणपति को विदाई दी और चिंचपोकलीचा चिंतामणि और लालबागचा राजा की प्रतिमाएं करीब 21 घंटे लंबी विसर्जन यात्रा के बाद शनिवार तड़के समुद्र तट पर पहुंचती दिखीं।शहरभर में गणपति विसर्जन यात्राएं शुक्रवार सुबह अनंत चतुर्दशी के अवसर पर शुरू हुई। 12 दिवसीय गणेश उत्सव के अंतिम दिन शुरू हुई ये यात्राएं पूरी रात जारी रहीं और इस दौरान हजारों श्रद्धालु गणपति की प्रतिमाओं के साथ नजर आए।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अनुसार, शनिवार सुबह छह बजे तक मुंबई में कुल 34,403 गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा चुका था। इनमें सार्वजनिक मंडलों में स्थापित की गईं 6,235 प्रतिमाएं, घरों में स्थापित की गईं 27,615 प्रतिमाएं और 553 गौरी प्रतिमाएं शामिल थीं।नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया, विसर्जन प्रक्रिया के दौरान किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

प्रसिद्ध चिंचपोकलीचा चिंतामणि प्रतिमा सुबह करीब साढ़े सात बजे गिरगांव चौपाटी पहुंची, जो मुंबई के प्रमुख विसर्जन स्थलों में से एक है। वहीं, लालबागचा राजा की प्रतिमा भीड़ से खचाखच भरी सड़कों से होते हुए समुद्र तट की ओर बढ़ रही थी।गणेशोत्सव इस वर्ष 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के साथ शुरू हुआ था।प्रतिमाओं के सुरक्षित विसर्जन के लिए मुंबई पुलिस और बीएमसी ने व्यापक तैयारियां की हैं।

अधिकारियों के अनुसार, शहर की सड़कों पर 24,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए, जबकि बीएमसी ने 25,000 कर्मचारियों को ड्यूटी पर लगाया था। नगर निकाय ने 67 प्राकृतिक विसर्जन स्थलों और 383 कृत्रिम तालाबों पर लाइफगार्ड, एंबुलेंस, मेडिकल टीम और क्रेन भी तैनात कीं, ताकि विसर्जन प्रक्रिया सुरक्षित और सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

RELATED ARTICLES

न्याय मिलने तक अंकिता भंडारी के परिवार के साथ खड़ी रहेगी कांग्रेस: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी के माता-पिता को हिरासत में लिए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को सरकार पर...

भाजपा और निर्वाचन आयोग मतदाता सूची में हेरफेर के लिए मिलकर कर रहे हैं काम : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं निर्वाचन आयोग पर मतदाता सूची में कथित हेरफेर...

PM मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन किया

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लद्दाख में हवाई अड्डे के बुनियादी ढांचे और सामरिक सड़क संपर्क...

नीट-पीजी: प्रश्न उजागर करने संबंधी याचिका पर न्यायालय का केंद्र को नोटिस

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार से उस याचिका पर जवाब मांगा, जिसमें नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों द्वारा...

साइबर ठगी से बचाव के लिए लखनऊ पुलिस की पहल, उटर गोमती नगर में छात्रों को किया जागरूक

लखनऊ। डिजिटल अपराधों पर अंकुश लगाने और विद्यार्थियों को साइबर ठगी के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के पूर्वी जोन...

‘धमाल विद पति पत्नी और पंगा सीजन 2’ की 5 मजबूत और 5 कमजोर कड़ियां

मुंबई। टेलीविजन पर सेलिब्रिटी रियलिटी शोज का फॉर्मूला हमेशा दर्शकों को लुभाता रहा है, खासकर तब जब परदे के पीछे की निजी जिंदगी और...