back to top

यूपी और छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न इलाकों में 1 बजे तक 20 से 50 प्रतिशत मतदान

नई दिल्ली लोकसभा चुनाव के पहले चरण में बृहस्पतिवार को 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान शुरु हुआ। उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों में दोपहर एक बजे तक 50 प्रतिशत तक मतदान दर्ज किया गया।

चुनाव आयोग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक

चुनाव आयोग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पहले चरण में छत्तीसगढ़ की बस्तर सीट पर सुबह नौ बजे मतदान शुरु होने के बाद दो घंटे में 21.1 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। उल्लेखीय है कि पहले चरण में राज्य की सिर्फ बस्तर सीट पर मतदान हो रहा है। बस्तर के दंतेवाड़ा क्षेत्र में मंगलवार को नक्सली हमले में स्थानीय भाजपा विधायक भीमा मंडावी सहित पांच लोगों की मौत हो गई थी। पहले चरण में उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर सुबह सात बजे मतदान शुरु होने के बाद एक बजे तक 33 से 41 प्रतिशत तक मतदान हुआ।

मुजफ्फरनगर सीट पर 37.60 प्रतिशत

मुजफ्फरनगर सीट पर 37.60 प्रतिशत, सहारनपुर में 41.60 प्रतिशत, बिजनौर में 40 और बागपत में 38 प्रतिशत, कैराना में 39.80 और गौतम बुद्घ नगर में लगभग 38.60 प्रतिशत, तथा मेरठ में 40..60 प्रतिशत मतदान हुआ। दोपहर एक बजे तक हुए मतदान के प्राप्त आंकड़ों के अनुसार नगालैंड में 57 प्रतिशत, मणिपुर में 53.44 प्रतिशत, उत्तराखंड में 27 प्रतिशत, मिजोरम में 43.38 प्रतिशत, तेलंगाना में 38.8 प्रतिशत और अरुणाचल प्रदेश में 40.95 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे।

महाराष्ट्र की सात सीटों पर 11 बजे

इस बीच महाराष्ट्र में मतदान के शुरुआती घंटों में मतदान का स्तर तुलनात्मक रूप से थोड़ा कम रहा। महाराष्ट्र की सात सीटों पर 11 बजे तक नौ से 17 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। राज्य की रामटेक सीट पर सबसे कम 9.28 प्रतिशत और नागपुर सीट पर 17.56 प्रतिशत मतदान हुआ। नागपुर सीट से केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी और कांग्रेस के नाना पटोले चुनाव मैदान में हैं। आयोग द्वारा प्राप्त आंकड़ों के अनुसार पश्चिम बंगाल की दो सीटों पर 11 बजे तक 38.08 प्रतिशत, मणिपुर में 35.03 प्रतिशत मतदान हुआ।

RELATED ARTICLES

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: वैश्विक व्यापार विवादों से निपटने पर मंथन, संयुक्त घोषणा पर संशय कायम

नयी दिल्ली। पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर ईरान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच गहरे मतभेदों के कारण इस बात को लेकर शनिवार...

चेन्नई में शवगृह के अंदर रील बनाने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

 चेन्नई । चेन्नई के सरकारी स्टेनली अस्पताल के शवगृह में कथित तौर पर अवैध रूप से प्रवेश कर सोशल मीडिया रील के लिए शवों...

केशव मौर्य ने सपा पर दी तीखी प्रतिक्रिया- बोले-सपा की लाल टोपी और नीला लिबास, काली करतूतें ढकने का नया प्रयास 

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की लाल टोपी और छात्र शाखा में नीला परिधान अपनाने पर तीखी...

रैंप पर उतरी लखनऊ की विरासत, मलाइका अरोड़ा ने बढ़ाई गुलमोहर की चमक

लखनऊ। रोशनी से सजे रैंप पर जब लखनऊ की कला, कारीगरी और फैशन का संगम हुआ तो शाम यादगार बन गई।फिक्की फ्लो लखनऊ की...

बाबा नीम करोली का रोल निभाना भी एक चमत्कार था : शोभिनव सत्या

लखनऊ। नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश इन दिनों हर किसी की पहली पसंद बनी हुई है। इस फिल्म को...

श्रद्धा व सत्कार से मनाया गया श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। राजधानी के सभी गुरुद्वारों में शनिवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा व सत्कार के साथ मनाया गया। इसी...

वराह जयंती आज, भगवान विष्णु की होगी पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में भगवान विष्णु को सृष्टि के पालनहार के रूप में पूजा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब-जब धरती पर अधर्म...

लखनऊ में साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ, गोमती पुस्तक महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

  करीब 250 स्टॉलों पर मौजूद हैं 121 प्रकाशकों की हजारों पुस्तकें 12 से 20 सितंबर तक चलेगा नौ दिवसीय महोत्सव, साहित्यिक संवाद और सांस्कृतिक कार्यक्रम...

गोमती पुस्तक महोत्सव के पहले दिन सजी संगीत की सुरमयी शाम

लखनऊ। लखनऊ में शुरू हुए गोमती पुस्तक महोत्सव 2026 के पहले दिन शनिवार शाम साहित्य और पुस्तकों के साथ संगीत की भी रंगत देखने...