back to top

श्रीलंका में आतंकवादी ठिकानों पर कार्रवाई में छह बच्चों समेत 15 की मौत

कोलंबो। श्रीलंका के पूर्वी प्रांत में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ के दौरान आत्मघाती हमलावरों ने खुद को उड़ा लिया जिसमें छह बच्चों और तीन महिलाओं समेत 15 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। सुरक्षा बल ईस्टर पर हुए धमाकों के लिए जिम्मेदार स्थानीय आतंकवादी समूह नेशनल तौहीद जमात (एनटीजे) के सदस्यों की तलाश कर रहे हैं।

इन धमाकों में 253 लोग मारे गए थे

इन धमाकों में 253 लोग मारे गए थे और 500 से अधिक घायल हो गए थे। पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और सेना के जवानों ने एक खुफिया सूचना के आधार पर कोलंबो से करीब 360 किलोमीटर दूर स्थित कलमुनई शहर में एक मकान पर छापा मारा जिसके बाद सशस्त्र समूह के साथ भीषण मुठभेड़ हुई। सशस्त्र लोगों ने जवानों पर गोलियां चलाई। मुठभेड़ की चपेट में आए एक नागरिक की भी मौत हो गई। हिंसक झड़पों के दौरान माना जाता है कि तीन लोगों ने विस्फोटकों से खुद को उड़ा लिया। पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा,   कुल 15 शव बरामद हुए हैं जिसमें छह पुरुष, तीन महिलाएं और छह बच्चे हैं।

चार संदिग्ध आत्मघाती हमलावर मारे गए

कम से कम चार संदिग्ध आत्मघाती हमलावर मारे गए और तीन अन्य घायल अस्पताल में हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 15 मृतकों में संदिग्ध आत्मघाती हमलावर भी शामिल हैं। पुलिस के एक प्रवक्ता रुवन गुनशेखर ने कहा,   जब पुलिस सैंदामरुडु में संयुक्त तलाशी अभियान चला रही थी तो उन पर गोलियां चलाई गई। घटनास्थल पर एक आत्मघाती धमाका हुआ और टी56 असॉल्ट राइफल के साथ एक आतंकवादी का शव बरामद किया गया। घटनास्थल से भारी मात्रा में विस्फोटक भी बरामद किए गए। सेना के एक अधिकारी ने कहा,   अधिकारियों ने डेटोनेटर, आत्मघाती किट्स, सेना की वर्दी और आईएसआईएस के झंड़े बरामद किए हैं।

कर्फ्यू अगले नोटिस तक जारी रहेगा

इस बीच, पुलिस ने बताया कि कलमुनई, चावलकडे और सम्मंथुरई के मुस्लिम बहुल इलाकों में लागू कर्फ्यू अगले नोटिस तक जारी रहेगा। धमाकों के संबंध में अभी तक कम से कम 76 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पिछले 24 घंटे में 20 और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने दक्षिण कोलंबो के उपनगर वेल्लावट्टा में एक रेलवे स्टेशन के समीप एक किलोग्राम विस्फोटक भी बरामद किया। शनिवार सुबह चार बजे अन्य इलाकों से कर्फ्यू हटा दिया गया। गत रात सुरक्षा परिषद की बैठक हुई जिसमें यह फैसला लिया गया कि आतंकवादियों पर कार्वाई के लिए तलाश अभियान तब तक जारी रहना चाहिए जब तक उनका पूरी तरह सफाया नहीं हो जाए। होटलों, स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा में सुधार किया गया है।

गौरतलब है कि ईस्टर पर रविवार को

गौरतलब है कि ईस्टर पर रविवार को नौ आत्मघाती हमलावरों ने तीन गिरजाघरों और तीन लग्जरी होटलों पर सिलसिलेवार बम धमाके किए जिसमें 253 लोगों की मौत हो गई। इस्लामिक स्टेट ने हमलों की जिम्मेदारी ली है लेकिन सरकार ने हमलों के लिए स्थानीय इस्लामिक चरमपंथी समूह एनटीजे को जिम्मेदार ठहराया है। राष्ट्रपति मैत्रीपाल सिरीसेना ने शुक्रवार को कहा कि इस्लामिक स्टेट से जुड़े 130 से अधिक संदिग्ध देश में सक्रिय हैं।प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने कहा कि श्रीलंका को आईएस से जुड़े स्थानीय आतंकवादी संगठनों के खतरों से निपटने के लिए नए कानूनों की जरुरत है।

RELATED ARTICLES

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: वैश्विक व्यापार विवादों से निपटने पर मंथन, संयुक्त घोषणा पर संशय कायम

नयी दिल्ली। पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर ईरान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच गहरे मतभेदों के कारण इस बात को लेकर शनिवार...

चेन्नई में शवगृह के अंदर रील बनाने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

 चेन्नई । चेन्नई के सरकारी स्टेनली अस्पताल के शवगृह में कथित तौर पर अवैध रूप से प्रवेश कर सोशल मीडिया रील के लिए शवों...

केशव मौर्य ने सपा पर दी तीखी प्रतिक्रिया- बोले-सपा की लाल टोपी और नीला लिबास, काली करतूतें ढकने का नया प्रयास 

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की लाल टोपी और छात्र शाखा में नीला परिधान अपनाने पर तीखी...

रैंप पर उतरी लखनऊ की विरासत, मलाइका अरोड़ा ने बढ़ाई गुलमोहर की चमक

लखनऊ। रोशनी से सजे रैंप पर जब लखनऊ की कला, कारीगरी और फैशन का संगम हुआ तो शाम यादगार बन गई।फिक्की फ्लो लखनऊ की...

बाबा नीम करोली का रोल निभाना भी एक चमत्कार था : शोभिनव सत्या

लखनऊ। नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश इन दिनों हर किसी की पहली पसंद बनी हुई है। इस फिल्म को...

श्रद्धा व सत्कार से मनाया गया श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। राजधानी के सभी गुरुद्वारों में शनिवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा व सत्कार के साथ मनाया गया। इसी...

वराह जयंती आज, भगवान विष्णु की होगी पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में भगवान विष्णु को सृष्टि के पालनहार के रूप में पूजा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब-जब धरती पर अधर्म...

लखनऊ में साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ, गोमती पुस्तक महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

  करीब 250 स्टॉलों पर मौजूद हैं 121 प्रकाशकों की हजारों पुस्तकें 12 से 20 सितंबर तक चलेगा नौ दिवसीय महोत्सव, साहित्यिक संवाद और सांस्कृतिक कार्यक्रम...

गोमती पुस्तक महोत्सव के पहले दिन सजी संगीत की सुरमयी शाम

लखनऊ। लखनऊ में शुरू हुए गोमती पुस्तक महोत्सव 2026 के पहले दिन शनिवार शाम साहित्य और पुस्तकों के साथ संगीत की भी रंगत देखने...