back to top

10वें बिटिया विवाह उत्सव का आयोजन आज

रामाधीन सिंह लॉन में आज होगा 21 बेटियों का कन्यादान

लखनऊ। दसवां बिटिया विवाह उत्सव का आयोजन 6 नवम्बर दिन गुरुवार को रामाधीन सिंह लॉन निरालानगर डालीगंज मे किया जायेगा। कार्यक्रम मुख्य संयोजक व बिटिया फाउंडेशन के अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने बताया कि 6 नवम्बर को 21 बेटियों का कन्यादान होगा। विवाह उत्सव की शुरूआत दोपहर 12 बजे से तिलक उत्सव से होगी। बारात दोपहर 3 बजे डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग से डालीगंज बाजार होते हुए इक्का स्टैंड से मुड़ कर अयोध्या रोड होते हुए विवाह स्थल रामाधीन सिंह लॉन जाएगी! शाम 6 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आरम्भ होंगे.. गणेश वंदना, पंजाबी,राजिस्थानी, अवधि लोक,नृत्य, डांडिया,राधाकृष्ण फूलो की होली,भजन के कार्यक्रम होंगे।
उन्होंने बताया कि जयमाल रात्रि 9 बजे होगा। रात्रि 10 बजे से भोजन शुरू होगा जिसमे 5 हजार मेहमानों के भोजन की तैयारी की जा रही है।
संयोजक मनीष गुप्ता ने बताया है की सर्वमाज की 21 बेटियों के विवाह को भव्य रूप देने के लिए सहगोगी समाजसेवी व्यापारी अधिक श्रम कर रहे है! भव्य बारात, तिलक, जयमाला के उपरांत फेरे एवं सुबह बिदाई तक का प्रबंधक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फेरे एवं कन्यादान रात्रि 12 बजे से आरम्भ होंगे प्रात: 4 बजे बिदाई होगी। सभी जोड़ों को लगभग 80 वस्तुओं से अधिक उपहार दिया जायेगा। जिसमे लोहे की अलमारी, मंगलसूत्र सोने का, बेड, रजाई, गद्दा, तकिया, चादर,नाक की कील सोने की,लहंगा दुल्हन का, दूल्हे का सूट,चांदी की पायल,फैंसी ज्वेलरी, वाटर कूलर, कुर्सी मेज सेट, बिछिया चांदी की,चूड़ी सेट, गैस चूल्हा, प्रेशर कुकर, सौसपेन, प्लास्टिक टब, द्वाराचार बर्तन, ताला कुंजी,आयरन प्रेस, अटैची,पर्स लेडीज, मेकअप बॉक्स,सब्जी स्टैंड वाइपर,रोटी सेट, हैंगर सेट, बैंना फल टोकरी, श्रृंगार सामग्री, हाट केतली, लेमन सेट, बक्सा लोहे का, लड़का की शर्ट,कंबल, टी-शर्ट, लेडीज सूट, टिफिन बॉक्स, बाल्टी मग,चुनरी दुल्हन उपहार, बैना विदाई, दीवार घड़ी, लड़का लड़की हाथ घड़ी, तोलिया, पगड़ी, टाइ,कलंगी, रुमाल धागा बॉक्स, चौकी,सीलिंग फैन, स्टैंड पंखा, उपहार में गणेश जी, चटाई, विदाई में 105 किलो चावल, अनेको साड़ियां, रूम हिटर,कैशरोल सेट, एयर बैग,छाता, रामायण एवं भागवत गीता, स्टील बाल्टी, स्टील कढ़ाई इत्यादि दैनिक उपयोगी वस्तुए दी जाएंगी।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम मे मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी वरिष्ठ कार्यकर्त्ता नीरज सिंह, सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा, निवर्तमान उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, मेयर सुषमा खर्कवाल, नगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, लखनऊ व्यापार मण्डल अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा, चेयरमेन राजेंद्र अग्रवाल,अभिषेक खरे, घनश्याम अग्रवाल, पार्षद प्रतिनिधि सुदर्शन कटियार,
शुभम सिंह,अतुल गुप्ता, अमन तलवार,संजय सिंह वर्मा अनिमेष अग्रवाल, मनोज सिंह पुजारी, सोनू जायसवाल, प्रियंक गुप्ता, शिवाकांत तिवारी, डॉ संदीप अग्रवाल, बृजेश गुप्ता, दिव्यांशु वर्मा सनी, संदीप सिंह वर्मा, जय सिंह, राजीव गुप्ता, शिवाकांत मिश्रा, मोहित केसवानी, प्रदीप मिश्रा, पुन्नी वर्मा, राकेश त्रिपाठी, मुकेश वर्मा, मुकेश नाग, हितेश सनी गुप्ता, विनोद शर्मा, निखिल रस्तोगी,ओम अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, कुश मिश्रा, विनय जोगी,मनोज श्रीवास्तव,मनीष सिंह,नितिन जैन आदि है।

RELATED ARTICLES

शिव मंदिर पंतनगर में गूंजा जय श्रीकृष्ण का जयघोष

भव्य भजन संध्या में उमड़े श्रद्धालु लखनऊ। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर पंतनगर सांस्कृतिक समिति, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के तत्वावधान में 4 सितंबर 2026 को...

भक्तों ने देखा श्रीकृष्ण का गोकुल भ्रमण के संग माखन चोरी की लीला

न्यू गणेशगंज में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं डिजिटल मूविंग झांकियों का शुभारंभ लखनऊ। मित्तल परिवार की ओर से अमीनाबाद रोड स्थित न्यू गणेशगंज में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव...

भातखण्डे की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह पुन: तीन वर्ष के लिए कुलपति नियुक्त

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह को राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल द्वारा पुन: तीन वर्ष की अवधि...

आधी रात जन्मे सृष्टि के पालनहार, कान्हा के जयघोष से गूंजा शहर

राजधानी में हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, आधी रात मंदिरों व घरों में जन्में कान्हा, डिजिटल झांकी ने मनमोहा लखनऊ। राजधानी लखनऊ में...

शिव मंदिर पंतनगर में गूंजा जय श्रीकृष्ण का जयघोष

भव्य भजन संध्या में उमड़े श्रद्धालु लखनऊ। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर पंतनगर सांस्कृतिक समिति, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के तत्वावधान में 4 सितंबर 2026 को...

भक्तों ने देखा श्रीकृष्ण का गोकुल भ्रमण के संग माखन चोरी की लीला

न्यू गणेशगंज में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं डिजिटल मूविंग झांकियों का शुभारंभ लखनऊ। मित्तल परिवार की ओर से अमीनाबाद रोड स्थित न्यू गणेशगंज में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव...

भातखण्डे की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह पुन: तीन वर्ष के लिए कुलपति नियुक्त

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह को राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल द्वारा पुन: तीन वर्ष की अवधि...

जैन मंदिर निर्माण के लिए शिखर व वेदी पूजन संपन्न

सआदतगंज के प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर का होगा भव्य नवनिर्माण, करीब 7,000 वर्गफुट में बनेगा नया मंदिर लखनऊ। सआदतगंज स्थित चूड़ी वाली गली के श्री...

सीएम योगी ने शिक्षक दिवस पर राज्य के सभी शिक्षकों और गुरुजनों को शुभकामनाएं दीं

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य के सभी शिक्षकों और गुरुजनों को शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने शनिवार...