back to top

मध्य प्रदेश में छह लोकसभा सीटों पर दोपहर तीन बजे तक 49.02 प्रतिशत मतदान

भोपाल। मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के तहत सोमवार को तीन बजे तक छह सीटों पर 49.02 प्रतिशत मतदान हुआ है। साथ ही, प्रदेश की छिन्दवाड़ा विधानसभा की एक सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए तीन बजे तक 53.33 प्रतिशत वोट डाले जा चुके हैं। इस सीट पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ (72) का मुख्य मुकाबला भाजपा उम्मीदवार विवेक बंटी साहू (38) से है।

पिछले 24 घंटे में मृत्यु हो चुकी है

मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के तहत मतदान में तैनात तीन कर्मचारियों की पिछले 24 घंटे में मृत्यु हो चुकी है। सभी जगह पर मतदान शांतिपूर्ण रूप से चल रहा है। कहीं से भी कोई अप्रिय घटना होने की खबर नहीं है। मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) वी एल कांता राव ने यहां संवाददाताओं को बताया, प्रदेश की छह लोकसभा सीटों के लिए आज दोपहर तीन बजे तक 49.02 प्रतिशत मतदान हुआ है। उन्होंने कहा कि कल से अब तक तीन चुनाव में तैनात तीन कर्मचारियों की मृत्यु हुई है।

विधानसभा क्षेत्रों में मतदान का समय

मध्यप्रदेश की सीधी, शहडोल, जबलपुर, मण्डला, बालाघाट और छिन्दवाड़ा लोकसभा सीटों पर आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। उन्होंने कहा, बालाघाट संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली आठ विधानसभा क्षेत्रों में नक्सल प्रभावित तीन विधानसभा क्षेत्रों बैहर, लांजी एवं परसवाड़ा में मतदान का समय 29 अप्रैल को सुबह 7 बजे से अपरान्ह 4 बजे रहेगा। शेष सभी संसदीय क्षेत्रों एवं बालाघाट के शेष विधानसभा क्षेत्रों में मतदान का समय सुबह 7 बजे से सायं 6 बजे तक रहेगा। तीन बजे बजे तक सीधी में 34.95 प्रतिशत, शहडोल में 51.91 प्रतिशत, जबलपुर में 48.71 प्रतिशत, मंडला में 51.34 प्रतिशत, बालाघाट में 54.48 प्रतिशत एवं छिन्दवाड़ा में 54.04 प्रतिशत मतदान हुआ है।

RELATED ARTICLES

न्याय मिलने तक अंकिता भंडारी के परिवार के साथ खड़ी रहेगी कांग्रेस: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी के माता-पिता को हिरासत में लिए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को सरकार पर...

भाजपा और निर्वाचन आयोग मतदाता सूची में हेरफेर के लिए मिलकर कर रहे हैं काम : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं निर्वाचन आयोग पर मतदाता सूची में कथित हेरफेर...

PM मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन किया

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लद्दाख में हवाई अड्डे के बुनियादी ढांचे और सामरिक सड़क संपर्क...

नीट-पीजी: प्रश्न उजागर करने संबंधी याचिका पर न्यायालय का केंद्र को नोटिस

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार से उस याचिका पर जवाब मांगा, जिसमें नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों द्वारा...

साइबर ठगी से बचाव के लिए लखनऊ पुलिस की पहल, उटर गोमती नगर में छात्रों को किया जागरूक

लखनऊ। डिजिटल अपराधों पर अंकुश लगाने और विद्यार्थियों को साइबर ठगी के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के पूर्वी जोन...

‘धमाल विद पति पत्नी और पंगा सीजन 2’ की 5 मजबूत और 5 कमजोर कड़ियां

मुंबई। टेलीविजन पर सेलिब्रिटी रियलिटी शोज का फॉर्मूला हमेशा दर्शकों को लुभाता रहा है, खासकर तब जब परदे के पीछे की निजी जिंदगी और...