back to top

उत्तर कोरिया ने कई रॉकेट लॉंचर और सामरिक हथियारों का किया परीक्षण

सियोल  उत्तर कोरिया ने किम जोंग उन की निगरानी में लंबी दूरी वाले कई रॉकेट लॉंचर और सामरिक हथियारों का परीक्षण किया है। नवम्बर 2017 के बाद यह उसका पहला मिसाइल परीक्षण है। उत्तर कोरिया की इस हरकत से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खफा होने की आशंका है।

रक्षा मंत्रालय के विश्लेषण से संकेत मिलता है

लेकिन उत्तर कोरिया की आधिकारिक समाचार एजेंसी कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने अपनी खबर में कहा है कि किम ने एक अभ्यास का आदेश दिया था, जिसमें लंबी दूरी वाले कई रॉकेट लॉंचर (जो कि संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंधों के दायरे में नहीं आते हैं) और सामरिक हथियार शामिल थे। इस बारे में सियोल के रक्षा मंत्रालय के विश्लेषण से संकेत मिलता है कि प्योंगयांग ने 240 मिमी और 300 मिमी के कई रॉकेट लॉंचर और लगभग 70 से 240 किलोमीटर मारक क्षमता वाले नए प्रकार के सामरिक हथियारों का परीक्षण किया। फरवरी में किम और ट्रम्प के बीच हुई शिखर वार्ता के बेनतीजा रहने के बाद से ही अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच गतिरोध जारी है। लेकिन बावजूद इसके ट्रम्प ने हमेशा कोई हल निकालने का विश्वास जाहिर किया।

इस कार्वाई से प्रतीत होता है कि…

प्योंगयोंग की इस कार्वाई से प्रतीत होता है कि वह लंबित पड़ी परमाणु वार्ता को लेकर वॉशिंगटन पर दबाव बनाना चाहता है। वहीं, इससे पहले केसीएनए ने कहा था, इस अभ्यास का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्र और पूर्वी मोर्चे पर लंबी दूरी वाले रॉकेट लान्चरों और सामरिक हथियारों की क्षमता एवं हमला करने की सटीकता का अनुमान लगाना था। उसने कहा कि यह अभ्यास पूर्वी समुद्र में किया गया, जिसे जापान सागर भी कहा जाता है।

RELATED ARTICLES

सरोजनीनगर की डिजिटल लाइब्रेरी की पहल अब गांव-गांव पहुंचेगी

223 ग्राम पंचायतों में होगा विस्तार, प्रदेश स्तर पर ले रहा आकार अभियानलखनऊ। सरोजनीनगर में वर्ष 2022 में शुरू की गई डिजिटल शिक्षा...

सिंगापुर की विशेषज्ञ टीम ने कचरा प्रबंधन व्यवस्था का किया अध्ययन

फोटो नगर लखनऊ। सिंगापुर की प्रतिष्ठित संस्था प्लास्टिक कचरा खत्म करने के लिए गठबंधन के विशेषज्ञों की एक टीम ने सोमवार को लखनऊ नगर निगम...

बेटियों को नेतृत्व और सुरक्षा का कवच, मीना मंचों के 450 प्रतिभागी होंगे प्रशिक्षित

9 से 24 सितंबर तक प्रयागराज में नौ बैचों में होगी टीओटी एवं मास्टर ट्रेनर कार्यशालालखनऊ। प्रदेश की बेटियों को शिक्षा के साथ...

सरोजनीनगर की डिजिटल लाइब्रेरी की पहल अब गांव-गांव पहुंचेगी

223 ग्राम पंचायतों में होगा विस्तार, प्रदेश स्तर पर ले रहा आकार अभियानलखनऊ। सरोजनीनगर में वर्ष 2022 में शुरू की गई डिजिटल शिक्षा...

दुबग्गा में अवैध कॉम्प्लेक्स ध्वस्त, अलीगंज समेत 08 अवैध निर्माण सील

लखनऊ । दुबग्गा के हैयात नगर में अवैध रूप से निर्मित किये जा रहे 01 व्यावसायिक कॉम्पलेक्स पर सोमवार को एलडीए का बुलडोजर चला।...

सिंगापुर की विशेषज्ञ टीम ने कचरा प्रबंधन व्यवस्था का किया अध्ययन

फोटो नगर लखनऊ। सिंगापुर की प्रतिष्ठित संस्था प्लास्टिक कचरा खत्म करने के लिए गठबंधन के विशेषज्ञों की एक टीम ने सोमवार को लखनऊ नगर निगम...

बेटियों को नेतृत्व और सुरक्षा का कवच, मीना मंचों के 450 प्रतिभागी होंगे प्रशिक्षित

9 से 24 सितंबर तक प्रयागराज में नौ बैचों में होगी टीओटी एवं मास्टर ट्रेनर कार्यशालालखनऊ। प्रदेश की बेटियों को शिक्षा के साथ...

स्वच्छ हवा में यूपी का परचम, इंदौर को पीछे छोड लखनऊ देश में नंबर-1

आगरा, गाजियाबाद, कानपुर और प्रयागराज समेत 16 शहरों ने टॉप रैंकिंग में बनाई जगह वार्ड स्तर पर भी यूपी की उपलब्धि, लखनऊ का...

नई पीढ़ी ग्लोबल हो, लेकिन जड़ों से जुड़ी रहे, हृदय में भारत हो : सीएम योगी

वेंकटचलम (नेल्लोर)। स्वर्ण भारत ट्रस्ट के 25वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहुंचते ही जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा परिसर...